उत्तर प्रदेश देश

मकान में तेज धमाका, दहल उठा पूरा इलाका, पांच लोगों की मौत, चार गंभीर रूप से घायल

उत्तर प्रदेश के बिजनौर जनपद में गुरुवार को एक बड़ा हादसा हुआ है। यहां बक्शीवाला रोड पटाखे बनाने की फैक्टरी में तेज धमाका हुआ जिसमें पांच लोगों की मौत हो गई। जबकि चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। धमाका इतनी तेज था कि आसपास का इलाका दहल उठा और लोगों में अफरा-तफरी मच गई। वहीं हादसे के बाद मौके पर भारी भीड़ इकट्ठा हो गई। इसके बाद घटना की जानकारी पुलिस को दे दी गई। इसके बाद पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और बचाव व राहतकार्य शुरू किया गया। इस संबंध में अभी कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है।

पुलिस के अनुसार वेदपाल, सिंटू पुत्र राजाराम, प्रदीप पुत्र रामोतार, सोनू पुत्र ऋषिपाल और बृजपाल की हादसे में मौत हो गई है। वहीं जांच में पता चला कि नहटौर निवासी युसूफ के नाम पर यह फैक्टरी चल रही है। दिसंबर 2025 तक फैक्टरी का लाइसेंस रजिस्टर्ड है। वहीं मौके पर पहुंचे डीएम रमाकांत पांडेय ने बताया कि फैक्टरी में गुरुवार को कारीगर काम कर रहे थे। इसी दौरान फैक्टरी में आग लग गई। आग लगने से पांच लोगों की मौत हो गई। उनका कहना है कि आग कैसे लगी इसकी जांच की जा रही है।

Share:

Next Post

रतलाम जिले में शुक्रवार शाम 6 बजे से 9 दिनों का सम्पूर्ण लॉकडाउन

Thu Apr 8 , 2021
रतलाम। जिले में कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए प्रशासन हाई अलर्ट हो गया है। रतलाम में कलेक्टर ने गुरुवार दोपहर कलेक्टर कार्यालय में पत्रकारों से चर्चा की। जिले में 9 दिनों का सम्पूर्ण लॉकडाउन कलेक्टर ने बताया कि शुक्रवार शाम 6 बजे से अगले 9 दिनों तक कम्पलीट लॉकडाउन रहेगा। लॉकडाउन 9 अप्रैल […]