विदेश

“जिसने दिया उसका भला हो”, संकट में पाकिस्तान को दया की भीख देने वालों को PM शहबाज ने दी दुआ

लाहौर। बाढ़ के बाद कर्ज और भुखमरी व गरीबी से जूझ रहा पाकिस्तान अभी भी इससे उबर नहीं पाया है। पाकिस्तान में बाढ़ और भुखमरी के चलते लोग बीमारियों की जद में आ रहे हैं। हजारों लोग बाढ़ के चलते बेघर हो गए हैं। वहीं महंगाई और गरीबी ने दो वक्त का निवाला छीन लिया है। ऐसे वक्त में पाकिस्तान को दया की भीख देने वालों को प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने दुआएं दी हैं। पाकिस्तान के पीएम ने बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों के बेहतर निर्माण के लिए ‘अटूट प्रतिबद्धता’ भी दोहराई है।

उन्होंने संकट के वक्त पाकिस्तान की मदद करने वाले देशों की तारीफ की। बता दें कि पाकिस्तान की बदहाल आर्थिक स्थिति को देखते हुए उसका दोस्त चीन भी उधार देने को तैयार नहीं हुआ। मगर रूस और सऊदी अरब जैसे कुछ देशों ने पाकिस्तान को रुपये की भीख देकर मदद की। शहबाज़ ने अंतरराष्ट्रीय विकास दाताओं, साझेदारों और मित्र देशों की समय पर और उदार सहायता के लिए सराहना की।


शहबाज शरीफ ने बुधवार को रेजिलिएंट रिकवरी, रिहैबिलिटेशन और रिकंस्ट्रक्शन फ्रेमवर्क (4RF) के तहत बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का बेहतर निर्माण करने की पाकिस्तान की अटूट प्रतिबद्धता दोहराई। शहबाज ने एक ट्वीट में कहा कि उन्होंने “बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों के पुनर्वास और पुनर्निर्माण की समीक्षा के लिए कल अंतर्राष्ट्रीय भागीदार सहायता समूह की [तीसरी] बैठक की अध्यक्षता की”। यह बैठक जो जिनेवा में रेजिलिएंट पाकिस्तान सम्मेलन के बाद गठित की गई थी, उस विनाशकारी बाढ़ के एक साल पूरे होने के अवसर पर आयोजित की गई थी, जिससे देश पर भारी नुकसान हुआ था।

भूख और गरीबी से तंगहाल पाकिस्तान को कई देशों ने नकद राशि देकर उसकी काफी हद तक मदद की। पीएम शहबाज़ ने पाकिस्तान की संकट के समय पर और उदार सहायता के लिए सभी अंतरराष्ट्रीय विकास दाताओं, भागीदारों और मित्र देशों की सराहना की और उन्हें वैश्विक ख्याति के तीसरे पक्ष द्वारा विधिवत ऑडिट की गई विदेशी सहायता के पारदर्शी, प्रभावी और कुशल उपयोग का आश्वासन दिया”। उन्होंने पाकिस्तान सरकार और अंतर्राष्ट्रीय समुदाय के बीच उत्कृष्ट समन्वय और सहयोग के लिए यूएनडीपी को धन्यवाद दिया।

Share:

Next Post

MS Dhoni जल्द करने जा रहे एक्टिंग डेब्यू? पत्नी साक्षी धोनी ने किया बड़ा खुलासा

Wed Jul 26 , 2023
डेस्क। भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी के अभिनय में कदम रखने की संभावना है, उनकी पत्नी साक्षी धोनी ने इस बात का खुलासा किया है। साक्षी चेन्नई में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में बोल रही थीं, जब उन्होंने अपने पति के एक्टिंग डेब्यू के बारे में बात की है। दरअसल, इस जोड़ी […]