भोपाल न्यूज़ (Bhopal News)

चाकू मारकर लूट करने वाले दोनों आरोपी गिरफ्तार

भोपाल। भोपाल टॉकीज पर ठेकेदार से चाकू मारकर 15 हजार की लूट करने वाले आरोपियों को हनुमानगंज पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। बदमाशों ने करीब एक सप्ताह पहले हनुमानगंज इलाके में भी कलेक्शन एजेंट से चाकू की नोक पर 25 हजार की लूट की थी। पुलिस ने आरोपियों ने कब्जे से लूट की हजारों रूपए की रकम को बरामद कर लिया है। टीआई महेंद्र सिंह ठाकुर के अनुसार शब्बर लखेरा और फैज खान दोनों काजीकेंप के निवासी हैं और नशे के आदी हैं। आरोपियों ने बुधवार को दिन दहाड़े 30 वर्षीय इंदौर निवासी महेद्र शर्मा को हाथ में चाकू मारकर 15 हजार रूपए केश लूट लिए थे। वारदात को शहर के सबसे व्यस्ततम क्षेत्र भोपाल टॉकीज पर अंजाम दिया गया था। इससे पूर्व बदमाशों ने बालबिहार ग्राउंड के पास एक कलेक्शन एजेंट से चाकू की नोक पर 25 हजार की लूट की थी। दोनों वारदातों के बाद एसपी नार्थ मुकेश कुमार श्रिवास्तव ने तत्काल बदमाशों की पहचान कर गिरफ्तार करने के आदेश दिए थे। आरोपियों की गिरफ्तारी पर इनाम भी घोषित किया गया था। आरोपियों की गिरफ्तारी में बालबिहार में हुई वारदात के दौरान मिले सीसीटीवी फुटैज सहायक साबित हुए थे। पूर्व में की गई गई अन्य वारदातों के संबंध में भी बदमाशों से पूछताछ की जा रही है।

Share:

Next Post

लाहौर मेट्रो अपने चीनी स्टाफ को देती है पाकिस्तानियों से ज्यादा वेतन

Fri Nov 6 , 2020
इस्लामाबाद। पाकिस्तान के पंजाब मास ट्रांजिट अथॉरिटी फॉर ऑरेंज लाइन मेट्रो ट्रेन (ओ एलएमटी) अपने चीनी स्टाफ को पाकिस्तानी स्टाफ की तुलना में बहुत ज्यादा वेतन दे रही है। इस तरह का भेदभाव पूर्ण रवैया पाकिस्तानी स्टाफ के मनोबल को भी ठेस पहुंचाता है, जिनको चीनी स्टाफ की तुलना में अलग ग्रेड दिया जाता है। […]