img-fluid

नवाखेड़ा के समीप शिप्रा नदी में कल सुबह डूबा लड़का, आज तक नहीं मिला, खोज जारी

October 05, 2026

  • सुबह से फिर शुरू की तलाश-नहाने के लिए उतरा था पानी में-मौके पर लोगों की भीड़ लगी

उज्जैन। इंदौर रोड के ग्राम नवाखेड़ा में रहने वाला 14 वर्षीय लड़का कल सुबह भैंस चराने गया था और इस दौरान वह नहाने के लिए शिप्रा नदी में उतरा और डूब गया। पता चलने पर उसकी खोजबीन शुरू कर दी गई लेकिन रात तक उसका शव नहीं मिल पाया। आज सुबह से फिर तलाश शुरू हुई लेकिन दोपहर तक कुछ भी पता नहीं चल पाया।


  • नानाखेड़ा थाना पुलिस ने बताया कि इंदौर रोड के ग्राम नवाखेड़ा में रहने वाला दीपक पिता मनोज नाथ उम्र 14 साल कल सुबह 11 बजे भैंसों को चराने के लिए शिप्रा नदी किनारे गया था। इस दौरान वह शिप्रा नदी में नहाने के लिए उतर गया और गहरे पानी में पहुँचकर डूब गया। इस बात का पता चलने पर वहाँ मृतक के परिजन और ग्रामीण पहुंच गए तथा पुलिस सूचना पाकर आ गई थी। मौके पर एसडीआरएफ के तैराक बुलाए गए और बालक की खोजबीन शुरू कर दी गई लेकिन रात तक उसका कुछ भी पता नहीं चल पाया। आज सुबह 5 बजे से फिर तलाशी शुरू कर दी गई और मौके पर बड़ी संख्या में ग्रामीण जमा हो गए थे लेकिन दोपहर तक डूबे बालक का कुछ भी पता नहीं चल पाया। बालक को डूबे को 24 घंटे से अधिक का समय गुजर चुका है और उसका शव नहीं मिल पाया है।

    Share:

  • नंबर प्लेट से छेड़छाड़ सहित हेलमेट नहीं पहनने वालों पर कार्रवाई, 4 दिन में 600 लोगों का चालान

    Mon Oct 5 , 2026
    उज्जैन। बिना हेलमेट पहनकर वाहन चलाने और नंबर प्लेट को छिपाने या उसके नंबरों को अस्पष्ट करने की कोशिश अब वाहन चालकों को भारी पड़ रही है। यातायात पुलिस ने 4 दिन में ऐसे 600 लोगों पर कार्रवाई की है। यातायात थानाप्रभारी श्री तिवारी ने बताया कि चेकिंग के दौरान टेप लगाकर नंबर छिपाने, नंबर […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved