img-fluid

थार पर चली ताबड़तोड़ गोलियां, युवक की गोली मारकर हत्या

January 21, 2025

जम्मू। जम्मू का ज्वेल चौक इलाका (Jewel Chowk area of ​​Jammu) मंगलवार को गोलियों की तड़तड़ाहट से गूंज उठा। थार वाहन पर अज्ञात बंदूकधारी ने करीब सात राउंड फायरिंग (Seven rounds fired) की। थार में सवार युवक को चार गोलियां। गोली लगने से युवक की मौत हो गई। वारदात को अंजाम देकर हमलावर फरार हो गया। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।

मृतक की पहचान सुमित जंडियाल पुत्र ओम प्रकाश उम्र 37 वर्ष के रूप में की गई है। मृतक वेस्ट नं. 9 विजयपुर का रहने वाला था। पुलिस ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए शवगृह में भेज दिया गया है। युवक की मौत गोली लगने से हुई है। हमलावर की तलाश पुलिस कर रही है।


नवाबाद थाने से 100 मीटर दूर एक प्रत्यक्षदर्शी ने बताया कि बंदूकधारी एक कार में सवार थे और उन्होंने थार वाहन पर गोलीबारी शुरू कर दी। गोली लगने से थार चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। गोलीबारी के तुरंत बाद घायल को नजदीकी अस्पताल ले जाया गया। जहां पर डॉक्टरों ने युवक को मृत घोषित कर दिया।

वहीं, जम्मू-कश्मीर के सोपोर इलाके में आतंकवाद रोधी अभियान आतंकवादियों के घटनास्थल से फरार होने के बाद मंगलवार को तीसरे दिन समाप्त कर दिया गया। इस अभियान में एक सैनिक की जान चली गई। सिपाही पंगाला कार्तिक सोपोर पुलिस जिले के जालूरा गुज्जरपति में आतंकवादियों के एक ठिकाने पर मुठभेड़ में घायल हो गए थे और सोमवार को गोलीबारी स्थल से बाहर निकाले जाने के दौरान उनकी मौत हो गई थी। गोलीबारी के दौरान सेना का एक जवान गंभीर रूप से घायल हो गया और बाद में शहीद हो गया।

Share:

सैफ अली खान हमले के पांच दिन बाद अस्पताल से डिस्चार्ज, पुलिस ने बढ़ाई घर की सुरक्षा

Tue Jan 21 , 2025
मुंबई। अभिनेता सैफ अली खान (Actor Saif Ali Khan) को मंगलवार, 21 जनवरी को अस्पताल से 5 दिन बाद छुट्टी मिल गई है। लीलावती अस्पताल के डॉ. नितिन डांगे ने इस बारे में जानकारी दी है। डिस्चार्ज के लिए कागजात कल रात अस्पताल में जमा किए गए थे। सैफ अली खान को अस्पताल से रिसीव […]
सम्बंधित ख़बरें
खरी-खरी
रविवार का राशिफल
मनोरंजन
अभी-अभी
Archives

©2025 Agnibaan , All Rights Reserved