मध्‍यप्रदेश

सतना में 45 यात्रियों से भरी बस पलटी, 30 घायल

सतना। मध्यप्रदेश (Madhya Pradesh) में बड़ा हादसा होते-होते बचा है। दरअसल, सतना जिले के रहिकवारा गांव (Rahikwara village in Satna district) के पास गुरुवार को एक तेज रफ्तार यात्री बस पलट गई। बस में करीब 45 यात्री सवार थे, जिनमें से 30 घायल हुए हैं। हादसे में घायल सभी घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नागौद (Community Health Center Nagod) में भर्ती कराया गया है। जानकारी के अनुसार बस कोटा से सतना (Kota to Satna) जा रही थी।


दुर्घटनाग्रस्त बस कोटा कोच की बताई जा रही है। घायलों में 6 बच्चे भी शामिल हैं। गंभीर घायलों को सतना जिला अस्पताल रेफर किया गया है। भीषण सड़क हादसे का कारण बस की तेज रफ्तार बताई जा रही है। घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची, फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।

Share:

Next Post

दिल्ली के LG ने DDA के इन 11 अधिकारियों पर FIR दर्ज करने के दिए आदेश

Thu Aug 11 , 2022
नई द‍िल्‍ली: द‍िल्‍ली के उप-राज्‍यपाल वीके सक्‍सेना (VK Saxena) भ्रष्टाचार पर पूरी तरह से जीरो टॉलरेंस की नीत‍ि पर काम कर रह हैं. भ्रष्‍टाचार में संल‍िप्‍त अफसरों और इससे जुड़े पुराने मामलों में ताबड़तोड़ एक्‍शन ले रहे हैं. हाल ही में जहां द‍िल्‍ली सरकार (Delhi Government) की आबकारी नीत‍ि 2021 को लागू करने में की […]