जबलपुर न्यूज़ (Jabalpur News)

राष्ट्रपति के आदिवासी दिवस कार्यक्रम में जा रही बस पलटी

  • घटना में एक की मौके पर मौत, 30 यात्री हुए गंभीर रूप से घायल

जबलपुर। जनपद पंचायत मझौली की ग्राम पंचायत नवीन खुडावल से शहडोल में राष्ट्रपति द्रौपदी मुरमू के आदिवासी दिवस कार्यक्रम में लोगों को लेकर जा रही बस अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई है, वहीं 30 लोगों की हालत गंभीर बताई जा रही है सभी घायलों को उपचार के लिए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पान उमरिया लाया गया है। मझौली ब्लाक के गांव से बस क्रमांक एमपी 20 पीए 12377 में 35 से 40 लोगों को लेकर शहडोल में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के कार्यक्रम में शामिल होने के लिए लेकर सुबह निकली थी। पान उमरिया के पास अचानक मोड़ पर बस पलट गई। बस के पलटते ही यात्रियों में चीख-पुकार मच गई। स्थानीय लोगों की मदद से बस में फंसे घायलों को बाहर निकाला गया और सभी को उपचार के लिए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पान उमरिया भेजा गया।



22 वर्षीय युवक की मौत, सरपंच पति, सचिव सहित 33 घायल
सूत्रों से हासिल जानकारी के मुताबिक हादसे में ग्राम तपा खुड़ावल निवासी आशु कोल 22 की मौके पर ही मौत हो गई है। वहीं सरपंच पति राजेश कुमार मिश्रा उम्र 35 और सचिव राम किशोर पटेल उम्र 45 की हालत गंभीर बताई जा रही है। घटना की जानकारी लगते ही कटनी कलेक्टर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पान उमरिया पहुंच गए हैं। गंभीर रूप से घायलों को इलाज के लिए अलग-अलग जगह भेजा जा रहा है।

Share:

Next Post

डुमना पहुंची राष्ट्रपति श्रीमती मुर्मू का हुआ भव्य स्वागत

Tue Nov 15 , 2022
राज्यपाल, मुख्यमंत्री सहित अन्य जनप्रतिनिधी रहे उपस्थित जबलपुर। महामहिम राष्ट्रपति श्रीमती द्रोपदी मुर्मू का आज अल्प प्रवास पर डुमना विमानतल आगमन हुआ। राष्ट्रपति श्रीमती मुर्मू पहली बार मध्य प्रदेश आ रही हैं। राष्ट्रपति दोपहर 12:25 बजे रांची से विमान द्वारा डुमना विमानतल पहुंची। इस मौके पर राज्यपाल मंगू भाई पटेल और मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान […]