
इंदौर। राजस्थान के दौसा जिले में दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर कल देर रात ऋषिकेश से इंदौर आ रही एक स्लीपर बस आगे चल रहे ट्रेलर से टकरा गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बस और ट्रक दोनों में आग लग गई। हादसे में अब तक आठ लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि 25 लोग घायल हुए हैं। हादसा कोलवा थाना क्षेत्र के तनावड़ स्थित जीरो पॉइंट पर कल रात करीब 2.30 बजे हुआ। मृतकों में छह लोगों की मौत आग में झुलसने से हुई, जबकि दो लोगों ने सिर में गंभीर चोट लगने के कारण दम तोड़ दिया।
घायलों का इलाज दौसा जिला अस्पताल में चल रहा है। बस में तेजी से फैली आग पुलिस के अनुसार हादसे के बाद बस में आग तेजी से फैल गई, जिससे अंदर फंसे यात्रियों को बाहर निकालने में काफी परेशानी हुई। ट्रेलर का ड्राइवर और खलासी भी घायल है। पुलिस के अनुसार स्लीपर स्पीड में ट्रक में घुसी थी। इसके बाद दोनों वाहनों में आग लग गई। पुलिस के अनुसार प्रारंभिक जांच में आशंका है कि बस चालक को झपकी आने के कारण यह हादसा हुआ। वहीं, आग लगने के वास्तविक कारणों की जांच जारी है। यात्रियों ने बताया कि यह बस हंस ट्रेवल्स की थी।
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved