इंदौर न्यूज़ (Indore News) मध्‍यप्रदेश

पूरे शहर में अभियान, सबको लगेगा सेकंड डोज

 

  • चोइथराम मंडी में दूसरे डोज के लिए विशेष प्रयास

इंदौर। शहर को कोरोनामुक्त मानकर लोगों ने दूसरे डोज के प्रति उदासीनता बरत ली है, जिसके गंभीर परिणाम कभी भी सामने आ सकते हैं। शहर में लाखों लोग दूसरे डोज के लिए बचे हैं, लेकिन पहले डोज के लिए जितनी आतुरता थी, उतनी ही दूसरे डोज के लिए निराशा नजर आने लगी है। इसलिए प्रशासन द्वारा पूरे शहर में सेकंड डोज अभियान चलाया जाएगा। जिला प्रशासन द्वारा शहरवासियों से भी अपील की गई है कि वैक्सीन का दूसरा डोज अवश्य लगवाएं। जो लोग वंचित हैं, वे सारे काम छोडक़र अपने-अपने इलाके के संबंधित केंद्रों पर जाकर दूसरा डोज जरूर लगवाएं।



जिला प्रशासन द्वारा वैक्सीन का दूसरा डोज लगाने के लिए कल महाभियान चलाया जाएगा। इसके लिए आम जनता को तो जागरूक किया ही जा रहा है, वहीं प्रशासन की मंडियों में विशेष नजर है, क्योंकि यहीं पर रोज सैकड़ों की संख्या में भीड़ जुटती है। मंडी में शहर के ग्रामीण क्षेत्रों के साथ ही देवास, उज्जैन सहित दूर-दूर के गांव से किसान सब्जियां लेकर आते हैं। इसके अलावा व्यापारी और छोटे-मोटे सब्जी विक्रेता एवं आम जनता भी खरीदारी करने जाती है। अगर यहीं पर सभी को दूसरा डोज लग जाए तो महामारी पूरी तरह से खत्म की जा सकती है। इसलिए कलेक्टर मनीष सिंह द्वारा आलू-प्याज एसोसिएशन के अध्यक्ष ओमप्रकाश गर्ग सहित अन्य बड़े व्यापारियों को आज दोपहर 12 बजे रवींद्र नाट्यगृह में बुलाया गया है। इस महत्वपूर्ण बैठक में मंडी के अलावा छावनी सहित अन्य छोटे बाजारों के अध्यक्ष व बड़े व्यापारी भी जुटेंगे, जिनसे प्रशासनिक अधिकारियों द्वारा वैक्सीन का दूसरा डोज लगाने के लिए कल शहर में चलाए जा रहे महाभियान को सफल बनाने की अपील की जाएगी। कलेक्टर द्वारा सभी को निर्देशित किया जाएगा कि अपने-अपने क्षेत्र में सक्रिय होकर जो लोग दूसरा डोज लगाने से वंचित हैं, वे आगे आकर टीका लगवाएं।

Share:

Next Post

छठ महापर्व : लोक गीतों में सिमटा है विराट संसार

Tue Nov 9 , 2021
छठ पर्व, छठ या षष्‍ठी पूजा कार्तिक शुक्ल पक्ष के षष्ठी को मनाया जाने वाला हिन्दू त्‍यौहार है। सूर्योदय को जल का अर्घ्य देने के कई पर्व हैं लेकिन अस्ताचल सूर्य को पूजने का यही एक पर्व है छठ। छठ महापर्व खासकर शरीर, मन और आत्मा की शुद्धि का पर्व है। वैदिक मान्यता है कि […]