img-fluid

पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर कार और ट्रेलर की भिड़ंत, एक परिवार के पांच लोगों की मौत

May 16, 2026

आजमगढ़: उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के आजमगढ़ (Azamgarh) जिले में पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर भीषण हादसा हो गया. माइलस्टोन 238 के पास कार और ट्रेलर की जोरदार भिड़ंत हो गई, हादसे में एक ही परिवार के 5 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई. हादसे की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और राहत कार्य शुरू किया.

सभी मृतक एक ही परिवार के
जानकारी के अनुसार, माइलस्टोन 238 के पास एक स्विफ्ट कार आगे चल रहे कंटेनर में घुस गई. हादसा इतना भयानक था कि कार सवार पांच लोगों की मौके पर ही मौत हो गई. इनमें दो बच्चियां, एक बच्चा और एक महिला-पुरुष शामिल हैं. ये सभी एक ही परिवार के बताए जा रहे हैं. बताया जा रहा है कि सभी मृतक सिवान के रहने वाले थे. सभी गाड़ी से फरीदाबाद जा रहे थे. इस दौरान उनकी गाड़ी हादसे का शिकार हो गई.


  • क्रेन से कार और कंटेनर को अलग किया
    हादसे की सूचना पर पहुंची पुलिस ने मृतकों के शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिए हैं. उनकी पहचान के प्रयास किए जा रहे हैं. यह हादसा इतना भयानक था कि कार बुरी तरह कंटेनर में घुस गई थी. मौके पर पहुंची पुलिस और स्थानीय लोगों ने क्रेन के जरिए कार को अलग कंटेनर से अलग किया, इसके बाद उससे शव बाहर निकाले गए.

    पुलिस कर रही हादसे की जांच
    हादसे के बाद पूर्वांचल एक्सप्रेस वे पर जाम के हालात बन बन गए. पुलिस ने कंटेनर और कार को साइड में किया, इसके बाद यातायात व्यवस्था सही हो सकी. पुलिस का कहना है कि हादसे की जांच की जा रही है. जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी.

    Share:

  • केंद्र सरकार 'ड्रग-फ्री इंडिया' के संकल्प के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है - केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह

    Sat May 16 , 2026
    नई दिल्ली । केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह (Union Home Minister Amit Shah) ने कहा कि केंद्र सरकार (Central Government) ‘ड्रग-फ्री इंडिया’ के संकल्प के लिए (To resolve of ‘Drug-Free India’) पूरी तरह प्रतिबद्ध है (Is fully Committed) । केंद्र सरकार ने ड्रग्स के खिलाफ अपनी सबसे बड़ी कार्रवाइयों में से एक को अंजाम देते […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved