भोपाल न्यूज़ (Bhopal News)

पूर्व पार्षद के खिलाफ फेसबुक पर भड़काऊ पोस्ट करने वाले पर केस दर्ज

  • मां की कब्र के आस पास लगी नेट हटाने से नाराज था आरोपी

भोपाल। जहांगीराबाद पुलिस ने पूर्व पार्षद और झदा कब्रिस्तान के अध्यक्ष रेहान गोल्डन की शिकायत पर उनके खिलाफ फेसबुक पर अभद्र और भड़काऊ पोस्ट अपलोड करने वाले के खिलाफ प्रकरण दर्ज किया है। आरोपी ने झदा कब्रिस्तान में स्थित अपनी मां की कब्र को नेट से कवर करा दिया था। जिसे कब्रिस्तान के कर्मचारियों ने हटा दिया था। इसी बात से नाराज होकर आरोपी ने वारदात को अंजाम दिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है। आरोपी की अभी गिरफ्तारी नहीं की जा सकी है।



एसआई दिनेश रघुवंशी ने बताया कि जहांगीराबाद में रहने वाले नासिर अली की मां का गत 1 मार्च को इंतकाल हो गया है। उन्हें झदा कब्रिस्तान में सुपूर्द ए खाक किया गया था। दफ नाने के बाद नासिर अली ने कब्र के आसपास नेट लगा ली। पूर्व पार्षद रिहान अहमद उर्फ गोल्डन ने रिहान खान को कर्ब से नेट हटाने का कहा था, लेकिन नासिर का कहना था कि वह नेट आज नहीं एक दिन बाद हटाएगा। हालांकि शाम को कब्रिस्तान के कर्मचारियों ने नेट हटा दिया था। इस बात से नाराज होकर नासिर खान ने फेसबुक पर टिप्पणी कर दी। टिप्पणी में उन्होंने एक संगठन का नाम लिखते हुए कब्र तक न पहुंचने का संदेश दिया था। सोशल मीडिया पर उनकी टिप्पणी वायरल होते ही लोगों ने अभद्र कमेंट्स करना शुरु कर दिए। जिसकी जानकारी रेहान को मिलते ही उन्होंने थाने में शिकायत की। वहीं पुलिस का कहना है कि जल्द आरोपी को गिरफ्तार किया जाएगा। उसकी तलाश की जा रही है।

Share:

Next Post

25 रुपए की लालच में प्रधानाचार्य कार से उतरी, बीस हजार की लगी चपत

Thu Mar 3 , 2022
भोपाल। एमपी नगर थाना क्षेत्र स्थित मानसरोवर के सामने जोन-टू में अज्ञात बदमाश ने प्रधानाचार्य की कार से पर्स चुरा लिया। दरअसल, आरोपी ने उनकी कार के नीचे महज 25 रुपए गिराते हुए कहा था कि आपके पैसे गिर गए है। प्रधानाचार्य जब उक्त पैसे उठाने के लिए उतरी तो मौका मिलते ही आरोपी उनका […]