उज्‍जैन न्यूज़ (Ujjain News)

परिवर्तन सिर्फ नारों से नहीं इरादों की संकल्प शक्ति से होता है : मालवीय

आगर मालवा। परिवर्तन सिर्फ नारों से नहीं इरादों की संकल्प शक्ति से होता है, और यह काम प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने किया है। यह बात रविवार को कम्पनी गार्डन में आयोजित प्रबुध्दजन सम्मेलन में भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष चितामण मालवीय ने कही। कार्यक्रम में मुख्य रूप से भाजपा प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य दिलीप सकलेचा, प्रेम मस्ताना, पूर्व विधायक फूलचंद वेदिया, लालजीराम मालवीय, जिला महामंत्री कैलाश कुंभकार, डां. गजेन्द्रसिंह चद्रावत उपस्थित थे। अध्यक्षता भाजपा जिलाध्यक्ष गोविन्दसिंह बरखेडी ने की। कार्यक्रम का शुभारंभ अतिथियों द्वारा पं. दीनदयाल एवं श्यामाप्रसाद मुखर्जी के चित्र पर दीप प्रज्ज्वलन कर किया गया। स्वागत भाषण एवं सेवा और समर्पण अभियान की जानकारी जिलाध्यक्ष बरखेड़ी ने दी। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मालवीय ने कहा कि भारत का वैश्विक इतिहास बहुत गौरवशाली रहा है। हमारा देश वसुधैव कुटुंबकम की भावना को लेकर आगे बढ़ता रहा है।


नरेन्द्र मोदी के 20 वर्ष के शासनकाल में गुजरात सहित पूरे देश में अभूतपूर्व परिवर्तन आया है। 40 करोड़ बहनों का प्रधानमंत्री जन-धन योजना के माध्यम से आज बैंक में खाता है। 14 करोड़ लोगों को रोजगार के लिए मुद्रा योजना के माध्यम से लोन दिया गया। सरकार ने वन रैंक वन पेंशन लागू किया। नरेन्द्र मोदी जी शासन में आज भारत किसी भी स्तिथि में कमजोर नहीं है। मोदीजी के नेतृत्व में केन्द्र सरकार किसानों के लिए बड़े बजट के साथ योजनाएं लेकर आई है। साथ ही कृषि सुधार कानूनों के माध्यम से खेती को लाभ का धंधा बनाने एवं किसानों की आय दोगुनी करने की दिशा में बड़ा कदम उठाया है। मालवीय ने प्रधानमंत्री आवास योजना, उज्ज्वला योजना, स्वच्छता अभियान, धारा 370, राम मंदिर का निर्माण, आतंकवाद पर नियंत्रण, तीन तलाक कानून आदि सरकार की जनहितैषी योजनाओं की आंकड़े सहित जानकारी दी। कार्यक्रम में सकलेचा ने भी संबोधित किया। कार्यक्रम में अतिथियों का स्वागत जिला उपाध्यक्ष मनोज ऊंटवाल, करणसिंह सौंती, सतीश शास्त्री, अनिल मंडावरा, पीरुलाल कलसिया, लक्ष्मीनारायण राजपूत, मुकेश लोढा, गिरजाशंकर राठौर, महेश कुमार मित्तल, मंडल अध्यक्ष अजय जैन, प्रेम यादव, पवन वेदियां, मोहनसिंह, केशव शास्त्री, महेश शर्मा आदि ने स्वागत किया। इस अवसर पर पदाधिकारी, मोर्चा व प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष व पदाधिकारी जिले के वरिष्ठजन एवं प्रबुद्धजनों एवं वरिष्ठ कार्यकर्ता उपस्थित थे। संचालन कार्यक्रम प्रभारी रखब जैन ने किया एवं आभार महामंत्री ओम मालवीय ने माना। जानकारी जिला मीडिया प्रभारी महेश शर्मा ने दी।

Share:

Next Post

डेढ़ करोड़ की वसूली के लिए 300 कुर्की Notice जारी

Mon Oct 4 , 2021
उज्जैन। विद्युत मंडल ने 300 बकायादारों को कुर्की नोटिस जारी किए गए हैं क्योंकि उसे शहर से करीब डेढ़ करोड़ की वसूली करना है। पैसा नहीं देने वालों का सामान जब्त किया जाएगा। आगे भी वसूली जारी रहेगी। मंडल के कार्यपालन यंत्री राजीव पटेल ने बताया ऐसे बकायादार जिन्होंने पिछले कई दिनों से नोटिस देने […]