भोपाल न्यूज़ (Bhopal News) मध्‍यप्रदेश

मुख्यमंत्री ने स्व. अटलजी की विशाल प्रतिमा का किया अनावरण

भोपाल । मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने शुक्रवार को भोपाल के शौर्य स्मारक चौराहे के पास देश पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती के अवसर पर उनकी विशाल प्रतिमा का अनावरण किया। मुख्यमंत्री ने स्वर्गीय वाजपेयी के भोपाल आगमन के अवसरों की चित्र प्रदर्शनी का अवलोकन भी किया।
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने इस अवसर पर कहा कि भारत रत्न स्वर्गीय वाजपेयी अद्भुत राजनेता थे। वे करोड़ों जनता के हृदय में राज करते हैं। वे व्यक्ति नहीं एक संस्था थे। स्वर्गीय अटलजी कर्मठ कार्यकर्ता, कुशल संगठक, प्रशासक, वक्ता, कवि, लेखक और पत्रकार थे। इन सबसे ऊपर उठकर वे महामानव थे। वे गैरो को भी गले लगाने वाले हर दिल अजीज थे। उनका भारत के नव निर्माण में अतुलनीय योगदान था।

उन्होंने कहा कि स्वर्गीय अटलजी की प्रतिमा प्रदेश की राजधानी के हृदय स्थल पर लगायी गयी है। यह केवल प्रतिमा नहीं उनके जीवन दर्शन को प्रदर्शित करने का उपक्रम है। यहां पर स्व. अटलजी के जीवन दर्शन को प्रदर्शित करने का पूरा प्रयास किया जाएगा। यह स्थान प्रकाश स्तम्भ और प्रेरणा कुंज के रूप में कार्य करेगा। हम सब उनके बताये रास्ते पर चलते रहेंगे। स्व. अटलजी की यह प्रतिमा 12 फीट ऊँची और 1700 किलो वजनी है।
ग्वालियर में भव्य स्मारक
मुख्यमंत्री ने कहा कि ग्वालियर में स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेयी के व्यक्तित्व, कृतित्व और जीवन दर्शन को प्रदर्शित करने के लिये विशाल स्मारक बनाया जायेगा। मध्यप्रदेश, स्व. अटलजी की कर्मस्थली रहा है। इस अवसर पर विधानसभा के प्रोटेम स्पीकर रामेश्वर शर्मा, सांसद और प्रदेश भाजपा अध्यक्ष वीडी शर्मा, चिकित्सा शिक्षा मंत्री विश्वास सारंग, संसद सदस्य साध्वी प्रज्ञा ठाकुर, पूर्व महापौर आलोक शर्मा तथा गणमान्यजन मौजूद थे।

Share:

Next Post

हम गरीबी हटाने की बात नहीं करते, उनका जीवन स्तर उठाना चाहते हैं : विष्णुदत्त शर्मा

Fri Dec 25 , 2020
भोपाल। बाबई विकासखंड में आयोजित प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की राशि वितरण कार्यक्रम में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा ने कहा कि जब नरेंद्र मोदी जी ने प्रधानमंत्री पद की शपथ ली थी, तो उन्होंने कहा था कि मेरी सरकार गरीबों को समर्पित सरकार होगी। हम गरीबी हटाने का नारा नहीं देते, बल्कि गरीबों […]