उज्जैन। मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव (Chief Minister of Madhya Pradesh Dr. Mohan Yada) ने काफी सालों से प्रचलित एक मिथक को तोड़ते हुए उज्जैन (Ujjain) में रात बिताई और कहा कि आगे भी वह उज्जैन में रुकेंगे। मुख्यमंत्री अपने पुश्तैनी मकान (Ancestral House) में रुके। मुख्यमंत्री यादव उज्जैन की दक्षिण विधानसभा क्षेत्र से विधायक (MLA) हैं, उन्होंने यह मिथक तोड़ने से पहले जनसभा को संबोधित किया और कहा कि 211 साल पहले इस मिथक को तत्कालीन राजा दौलत राव सिंधिया (Raja Daulat Rao Scindia) ने बनाया था। तात्कालीन राजा महादजी सिंधिया (Raja Mahadji Scindia) के निधन के बाद दौलत राव सिंधिया राजधानी को उज्जैन से ग्वालियर (Gwalior) लेकर जाना चाहते थे। इसके लिए उन्होंने यह मिथक बनाया और उन्होंने कहा कि उज्जैन में राजा एक ही है बाबा महाकाल इसलिए दो राजा उज्जैन में निवास नहीं कर सकते। मुख्यमंत्री यादव ने कहा कि यह मिथक झूठा है और इसका शास्त्रों में भी कहीं कोई उल्लेख नहीं है।
डॉ. मोहन यादव के मुख्यमंत्री बनने के बाद यह सवाल उठने लगा था कि मध्यप्रदेश के नए मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव उज्जैन में रात बिताएंगे या नहीं? उनका घर उज्जैन की गीता कॉलोनी में है और यहां पर वह पूरे परिवार के साथ रहते हैं, उनके दो भाई और एक बड़ी बहन है। उन्होंने शनिवार को पूरे परिवार के साथ रात्रि विश्राम किया।
मुंबई: पठान और जवान की ब्लॉकबस्टर सफलता के बाद, शाहरुख खान इस साल की अपनी तीसरी फिल्म डंकी रिलीज करने के लिए पूरी तरह से तैयार हैं. फिल्म की रिलीज में महज 4 दिन बाकी हैं. फैंस बेसब्री के साथ किंग खान की फिल्म के पर्दे पर आने का इंतजार कर रहे हैं. पठान और […]
देवास। मध्यप्रदेश (MP) के देवास स्थित माता टेकरी (Mata Tekri located in Dewas) पर मंगलवार रात हादसा हो गया। पहाड़ी से खिसके पत्थरों से हनुमान मंदिर (Hanuman Tempel) का पिलर टूट गया है। पहाड़ के पत्थर मंदिर के अंदर आ गिरे, हालांकि रात का समय होने से कोई जनहानि नहीं हुई है। सांसद महेंद्र सिंह […]
भोपाल। कोविड टीकाकरण महाअभियान (covid vaccination campaign) में शुक्रवार, 09 जुलाई को टीकाकरण अवकाश रहेगा। इस दिन नियमित टीकाकरण (vaccination campaign) के सत्र आयोजित होंगे। कोविड टीकाकरण महाअभियान शनिवार, 10 जुलाई को प्रदेश के 27 जिलों में संचालित होगा और शेष 24 जिलों में कोविड टीकाकरण के कोल्ड चैन उपकरणों के रखरखाव का कार्य किया […]
रोहतक। पूर्व मुख्यमंत्री भूपेन्द्र सिंह हुड्डा ने गत दिनों दिल्ली में हुई हिंसा की उच्च स्तरीय एजेंसी से निष्पक्ष जांच करवा दोषियों के खिलाफ कड़ी कारवाई की मांग की है। उन्होंने कहा कि किसानों की ट्रैक्टर परेड पूरी तरह से शांतिपूर्ण थी और लाल किले पर हुई हिंसा सरकारी षडयंत्र का परिणाम है। साथ ही […]