भोपाल न्यूज़ (Bhopal News)

मुख्यमंत्री शिवराज ने की घोषणा… राजधानी को बनाएंगे सोलर सिटी

भोपाल। सोमवार को भोपाल के कुशाभाऊ ठाकरे सभागृह में आयोजित 21 मेगावाट सौर ऊर्जा और 15 मेगावाट पवन ऊर्जा परियोजनाओं के वर्चुअल शुभारंभ और नगर निगम भोपाल और सौर ऊर्जा एवं पवन ऊर्जा कंपनियों के मध्य अनुबंध निष्पादन कार्यक्रम मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान शामिल हुए। इस दौरान सीएम ने कहा, पर्यावरण और वैकल्पिक ऊर्जा के उपयोग के क्षेत्र में नगर निगम भोपाल ने देश को संदेश दिया है। मध्यप्रदेश न बीमारू रहेगा और न गरीब रहेगा। अब भोपालवासी स्वच्छता में नंबर 1 आने का संकल्प लें। मध्यप्रदेश प्रत्येक क्षेत्र में तेजी से बढ़ेगा। सांची में सोलर सिटी बन रही है। प्रत्येक घर में सोलर एनर्जी से बिजली देने की तैयारी हो गई है। अब भोपाल में भी इस दिशा में पहल की जाए। हम सभी मिल कर राजधानी भोपाल को सौर ऊर्जा नगरी बनाएं। दो केप्टिव परियोजनाओं के निर्माण का अनुबंध अनुकरणीय और अद्भुत है।
सीएम शिवराज सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वैकल्पिक ऊर्जा स्रोतों के उपयोग का संकल्प लिया है। मध्यप्रदेश में प्रधानमंत्री के संकल्प को साकार किया जा रहा है। आज भोपाल नगर के हित में हुआ यह अनुबंध एक अद्भुत पहल है। इसके लिए नगर निगम भोपाल और नगरीय विकास एवं आवास विभाग बधाई के पात्र हैं। सीएम शिवराज सिंह ने कहा कि मध्यप्रदेश में रीवा में सौर ऊर्जा आधारित परियोजना प्रारंभ की गई।



आज जीवाष्म ईधन के उपयोग को कम करने की आवश्यकता है। मध्यप्रदेश ने इस दिशा में काफी पहल की है। रीवा की सौर ऊर्जा की परियोजना के बाद नीमच, शाजापुर और अन्य स्थानों पर भी परियोजनाएं प्रारंभ की गई। अब ओंकारेश्वर में बांध की सतह पर सोलर में पैनल बिछाने की तैयारी है। ग्लोबलवार्मिंग और क्लाइमेट चेंज के खतरों को पहचानते हुए धरती को रहने योग्य बनाना है। हमें प्रकृति का दोहन करना है शोषण नहीं करना है। अप्रैल-मई में बदरा बरस रहे हैं। कभी भी पानी गिर रहा है, इसलिए सोलर ऊर्जा और पवन ऊर्जा अवश्य है। सीएम ने कहा कि भोपाल स्वच्छ राजधानी है। यह देश के स्वच्छतम नगर के रूप में भी पहचान बना सकता है। इसके लिए भी संयुक्त प्रयासों की आवश्यकता है। सीएम ने विकास दर, प्रति व्यक्ति आय, कृषि क्षेत्र और देश की अर्थ-व्यवस्था में मध्यप्रदेश के योगदान संबंधी जानकारी दी। उन्होंने कहा कि आज प्रदेश में नर्मदा, विन्ध्य, बुंदेलखण्ड एक्सप्रेस-वे के साथ ही अटल एक्सप्रेस-वे के कार्य हो रहे हैं। चंबल क्षेत्र जो डाकुओं के लिए कुख्यात था अब चंबल सफारी के नाम से जाना जाएगा। पर्यटन का विकास हो रहा है। करीब 20 वर्ष पूर्व तत्कालीन सरकार द्वारा भोपाल में नर्मदा जल लाने को असंभव माना था। आज भोपाल ही नहीं मालवा अंचल के अनेक नगर नर्मदा जल से लाभान्वित हो रहे हैं।
सीएम शिवराज सिंह ने कहा कि मैं भोपाली हूं। हर गली में साईकिल चलाई है। भोपाल खूबसूरत शहर है। हमें स्वच्छता का ध्यान रखना है। हमें जी जान लगाकर भोपाल को नंबर वन बनाना है। सीएम शिवराज सिंह ने कहा, चंबल में एक समय गोलियां चलती थी। आज एक्सप्रेस-वे पर सफारियां दौड़ रही है। कई जगह एक्सप्रेस-वे बने है। हिंदुस्तान का सबसे बेहतर राज्य मध्यप्रदेश बनेगा। इस कार्यक्रम में नगरी प्रशासन मंत्री भूपेंद्र सिंह मंत्री चिकित्सा शिक्षा विश्वास सारंग, सांसद साध्वी प्रज्ञा ठाकुर, विधायक कृष्ण गौर और मेयर मालती राय भी मौजूद रहीं।

Share:

Next Post

मंडलम् और सेक्टर प्रभारियों से सीधा संवाद कर रहे दिग्विजय

Tue May 9 , 2023
भोपाल। मध्य प्रदेश की सत्ता में वापसी के लिए कांग्रेस अपने कमजोर संगठन को मजबूत करने के साथ बिगड़े बूथ मैनेजमेंट को सुधारने में लगी है। इसके लिए बूथ लेवल तक संगठन में पदों पर काबिज कार्यकर्ताओं का परफॉर्मेंस ऑडिट किया जा रहा है। मप्र कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ ने इसकी जिम्मेदारी राज्यसभा सदस्य दिग्विजय सिंह […]