भोपाल न्यूज़ (Bhopal News)

मंडलम् और सेक्टर प्रभारियों से सीधा संवाद कर रहे दिग्विजय

भोपाल। मध्य प्रदेश की सत्ता में वापसी के लिए कांग्रेस अपने कमजोर संगठन को मजबूत करने के साथ बिगड़े बूथ मैनेजमेंट को सुधारने में लगी है। इसके लिए बूथ लेवल तक संगठन में पदों पर काबिज कार्यकर्ताओं का परफॉर्मेंस ऑडिट किया जा रहा है। मप्र कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ ने इसकी जिम्मेदारी राज्यसभा सदस्य दिग्विजय सिंह को दी है। दिग्विजय सिंह बूथ एवं संगठन मजबूती को लेकर मंडलम् व सेक्टर प्रभारियों की क्लास लगाकर सीधा संवाद कर रहे हैं। हारी हुई सीटों पर पहुंचकर दिग्विजय सिंह मीडिया से चर्चा कर रहे हैं। कांग्रेस के मंडलम, सेक्टर, ब्लॉक लेवल के कार्यकर्ताओं की बैठक कर रहे हैं। इन बैठकों में दिग्गी मंच पर बैठने के बजाय नीचे कार्यकर्ताओं के साथ ही बैठकर उनकी बातों को सुनते हैं और उन्हें डायरी में नोट करते हैं। हर कार्यकर्ता को वे अपने मन की पीड़ा और कांग्रेस की हार के कारणों को खुलकर बताने को कहते हैं। स्थानीय स्तर पर नेताओं और कार्यकर्ताओं के बीच गुटबाजी और मनमुटाव को दूर कराने के लिए भी गिले-शिकवे दूर करा रहे हैं।



इस वर्ष होने वाले विधानसभा चुनाव की तैयारी में कांग्रेस जुट गई है। कमजोर संगठन के भरोसे मिशन 2023 को फतेह नहीं किया जा सकता। इसके लिए प्रदेशाध्यक्ष नाथ ने खुद ही कमजोर संगठन को मजबूत करने और बिगड़े बूथ मैनजमेंट को सुधारने की कमान अपने हाथ में ले रखी है। प्रदेश स्तर से लेकर बूथ लेवल तक संगठन में पदों पर काबिज कार्यकर्ताओं का परफॉर्मेंस ऑडिट करने की जिम्मेदारी राज्यसभा सदस्य दिग्विजय सिंह को दी है। इसके चलते वे संगठन की नब्ज टटोलने में लगे हैं। इसलिए वे मंडलम् व सेक्टर प्रभारियों की क्लास लगाकर सीधा संवाद कर रहे हैं। पिछले दिनों उन्होंने उज्जैन में कांग्रेसियों से बात की थी। अब 21 मई को इंदौर आएंगे। दिग्विजय सिंह 22 मई को इंदौर शहर के मंडलम् और सेक्टर प्रभारियों से सीधा संवाद करेंगे।

इसके बाद कार्यकर्ताओं से बात करेंगे। अगले दिन 23 मई को इंदौर ग्रामीण के मंडलम् और सेक्टर प्रभारियों की बैठक सांवेर में होगी। बैठक के पश्चात कार्यकर्ता सम्मेलन होगा। इसमें ङ्क्षसह विधानसभा चुनाव के मद्देनजर कार्यकर्ताओं में जान फूंकने का काम करेंगे। सिंह के आने की पुष्टि जिला कांग्रेस अध्यक्ष सदाशिव यादव ने की है।

Share:

Next Post

चंबल में बसपा रहे-सहे जनाधार को बचाने का कर रही संघर्ष

Tue May 9 , 2023
बसपा की 22 सीटों पर जीत-हार तय करने में भूमिका पुराने प्रतिद्वंदियों के बाद अब आप और आजाद समाज पार्टी से मिल रही चुनौती भोपाल। बसपा की स्थापना के समय से ही ग्वालियर चंबल क्षेत्र इस पार्टी का गढ़ माना जाता रहा है, जहां से 93 और 98 के चुनावों में आधा दर्जन तक की […]