img-fluid

मुख्यमंत्री कल करेंगे भारत माता की प्रतिमा का अनावरण

August 14, 2020

भोपाल। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर भोपाल के शौर्य स्मारक में भारत माता की 25 फीट ऊंची प्रतिमा का सुबह साढ़े आठ बजे अनावरण करेंगे। कमल पर खड़ी भारत माता की कांस्य प्रतिमा की पेडस्टल सहित लंबाई लगभग 37 फीट है। नगरीय विकास एवं आवास मंत्री भूपेन्द्र सिंह और संस्कृति, पर्यटन एवं अध्यात्म मंत्री उषा ठाकुर भी इस अवसर पर मौजूद रहेंगे।
मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में भारतीय सेना के शहीदों की स्मृति और सम्मान में स्थापित शौर्य स्मारक का उदघाटन प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने 14 अक्टूबर, 2016 को किया था। लगभग 13 एकड़ क्षेत्र में निर्मित शौर्य स्मारक की शौर्य वीथी में भारतीय सेना, वायु सेना और नौसेना से संबंधित संक्षिप्त ऐतिहासिक जानकारी, चित्र, अस्त्र-शस्त्रों के छायाचित्र, टेबिल टॉप मॉडल, स्केल मॉडल, शौर्य पदकों के विवरण एवं प्रकाशन देशभक्त पर्यटकों के लिये रखे गये हैं। वीथी में लघु फिल्में प्रदर्शित करने के साथ ही भारतीय सेना की शौर्य गाथाओं से भी जनसामान्य को परिचित कराया जा रहा है। अब-तक लगभग 26 लाख 50 हजार से अधिक लोग शौर्य स्मारक का अवलोकन कर चुके हैं।

Share:

50 श्रेष्ठ विधायकों में चार विधायक मप्र के

Fri Aug 14 , 2020
देश के चार हजार विधायकों में से चुने गए 50 श्रेष्ठ विधायक सर्वे में शानदार, जिम्मेदार, विकासशील, दक्ष समेत कई कैटेगरी में विधायकों का सर्वे किया गया था… भोपाल। देश की 31 विधानसभाओं में श्रेष्ठ कार्य करने वाले 50 विधायकों का चयन हुआ है, जिसमें मध्यप्रदेश के भी चार विधायकों ने जगह बनाई है। इससे […]
सम्बंधित ख़बरें
खरी-खरी
रविवार का राशिफल
मनोरंजन
अभी-अभी
Archives

©2025 Agnibaan , All Rights Reserved