भोपाल न्यूज़ (Bhopal News)

50 श्रेष्ठ विधायकों में चार विधायक मप्र के

  • देश के चार हजार विधायकों में से चुने गए 50 श्रेष्ठ विधायक
  • सर्वे में शानदार, जिम्मेदार, विकासशील, दक्ष समेत कई कैटेगरी में विधायकों का सर्वे किया गया था…

भोपाल। देश की 31 विधानसभाओं में श्रेष्ठ कार्य करने वाले 50 विधायकों का चयन हुआ है, जिसमें मध्यप्रदेश के भी चार विधायकों ने जगह बनाई है। इससे पहले जनवरी में प्रदेश के दो आईएएस अफसरों को भी सर्वश्रेष्ठ अफसरों की सूची में स्थान मिल चुका है।
देशभर से जिन 50 विधायकों में मध्यप्रदेश के चार विधायकों का चयन हुआ है उनमें भाजपा के तीन और कांग्रेस की एक विधायक शामिल हैं। इनमें लांजी विधानसभा की हिना लखीराम कांवरे को दक्ष बताया है। वहीं भोपाल की गोविंदपुरा विधानसभा क्षेत्र से भाजपा विधायक कृष्णा गौर को शानदार बताया है। इनके अलावा मनासा से विधायक अनिरुद्ध माधव मारू को जिम्मेदार विधायक और इंदौर-2 विधानसभा से भाजपा के विधायक रमेश मेंदोला का विकासशील बताया है।भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय ने ट्वीट कर सभी विधायकों को बधाई दी है। वहीं भोपाल की गोविंदपुरा से विधायक कृष्णा गौर ने भी खुशी जाहिर की है।

4123 विधायकों की क्षमता का आंकलन
सर्वे करने वाली एजेंसी फेम इंडिया-एशिया पोस्ट ने देश की 31 विधानसभाओं के विधायकों का सर्वे किया गया था। देशभर के कुल 4123 विधायकों की क्षमता का आंकलन किया गया। एक प्रदेश की विधानसभा भंग है। 165 विधायकों की सीटें रिक्त हैं। इस प्रकार 3958 विधायकों पर सर्वे किया गया। सर्वे में 50 श्रेणियां में विधायकों को बांटा गया था।

इस तरह हुआ सर्वे
जानकारी के अनुसार श्रेष्ठ विधायकों का चयन करने के लिए तीन तरीके से सर्वे हुआ, जिसमें स्टेक होल्ड, ऑनलाइन और डाटा एनालिलिस प्रमुख हैं। ऑनलाइन सर्वे में कुल 1500 विधायकों का नाम सामने आया। इन नामों को स्टेक होल्ड सर्वे में डाला गया तो ऊपर के कुल 150 विधायकों को आखिरी राउंड के लिए चुना गया। इन सभी नामों को डाटा एनालिसिस के जरिए एक लिस्ट में डाला गया जहां उनके कार्यों का लेखा-जोखा, उनके द्वारा प्रस्तुत प्रस्तावों, विधेयकों और उनकी बहस में भागीदारी आदि का गहन अध्ययन किया गया। इसके पश्चात 50 श्रेष्ठ विधायकों की सूची तैयार की गई।

Share:

Next Post

माशिमं पोर्टल या एप पर बोर्ड से जुड़े हर कार्य ऑनलाइन होंगे

Fri Aug 14 , 2020
भोपाल। माध्यमिक शिक्षा मंडल (माशिमं) ने विद्यार्थियों की सुविधा के लिए माशिमं पोर्टल एवं मोबाइल एप को लांच किया। इस एप के माध्यम से विद्यार्थियों को कियोस्क जाने की जरूरत नहीं पड़ेगी। उनके दस्तावेज और डाटा माशिमं के पोर्टल एवं एप पर उपलब्ध होगा। कॉलेज, शिक्षण संस्थान या रोजगार के लिए समय-समय पर विद्यार्थियों की […]