खेल

आईपीएल इतिहास के सबसे महंगे खिलाड़ी बने क्रिस मॉरिस, मैक्सवेल को 14.25 करोड़ में आरसीबी ने खरीदा

चेन्नई। दक्षिण अफ्रीका के हरफनमौला खिलाड़ी क्रिस मॉरिस इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) इतिहास के सबसे महंगे खिलाड़ी बन गए हैं। मॉरिस को राजस्थान रॉयल्स ने 16 करोड़ 25 लाख रुपये में खरीदा है। मॉरिस का आधार मूल्य 75 लाख रुपये रखा गया था। ऑस्ट्रेलियाई हरफनमौला खिलाड़ी ग्लेन मैक्सवेल को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) ने 14 करोड़ 25 लाख रुपये में खरीदा है।


मैक्सवेल का आधार मूल्य 2 करोड़ रुपये था। बता दें कि मैक्सवेल ने नीलामी से पहले आरसीबी के लिए खेलने की इच्छा जताई थी। मैक्सवेल पिछले सीजन में किंग्स इलेवन पंजाब का हिस्सा थे। पंजाब ने उन्हें 10 करोड़ 75 लाख रुपये में खरीदा था,जबकि उनका आधार मूल्य 2 करोड़ रुपये था,हालांकि आईपीएल 2020 में उनका प्रदर्शन कुछ खास नहीं था, जिसके कारण फ्रेंचाइजी ने उन्हें नीलामी से पहले रिलीज कर दिया था। आईपीएल 2020 में मैक्सवेल पूरे टूर्नामेंट में एक भी छक्का नहीं लगा पाए थे। मैक्सवेल ने 13 मैचों में सिर्फ 108 रन बनाए थे।

इधर, मॉरिस को खरीदने के लिए मुंबई, राजस्थान, आरसीबी और पंजाब में होड़ लगी थी,लेकिन बाजी राजस्थान के हाथ लगी। मॉरिस से पहले सबसे महंगे खिलाड़ी युवराज सिंह थे ,जो 16 करोड़ में बिके थे। मॉरिस रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर की टीम ने इस साल रिलीज किया है, लेकिन टीम ने साफ किया कि उनको बाहर निकालना का फैसला उनकी इंजरी की वजह से लिया गया।


मॉरिस पिछले सीजन आरसीबी की तरफ से कुछ मैच खेले थे, जहां उनका प्रदर्शन गेंद और बल्ले दोनों से ही दमदार रहा था। मॉरिस गेंद के साथ डेथ ओवरों में शानदार गेंदबाजी कर सकते हैं, जबकि आखिरी के ओवरों में वह अपनी ताबड़तोड़ बल्लेबाजी से किसी भी गेंदबाजी अटैक की धज्जियां उड़ाने का दम रखते हैं।

आईपीएल 2021 : प्लेयर ऑक्शन में बिकने वाले तीसरे महंगे खिलाड़ी बने झाय रिचर्डसन
ऑस्ट्रेलिया के युवा तेज गेंदबाज झाय रिचर्डसन आईपीएल 2021 प्लेयर ऑक्शन में बिकने वाले तीसरे सबसे महंगे खिलाड़ी बने हैं। रिचर्डसन पंजाब किंग्स ने 14 करोड़ रुपए में खरीदा है। रिचर्डसन से पहले क्रिस मॉरिस को राजस्थान ने 16 करोड़ 25 लाख और ग्लेन मैक्सवेल को आरसीबी ने 14 करोड़ 25 लाख में खरीदा था।

रिचर्डसन ने हाल में बिग बैश लीग में 27 विकेट झटके थे। उन्होंने 62 टी20 मैचों में 78 विकेट लिए हैं। ऑस्ट्रेलिया की तरफ ने उन्होंने 2 टेस्ट, 13 वनडे और 9 टी20 मैचों में क्रमश: 6, 24 और 9 विकेट लिए हैं।

Share:

Next Post

कर्नाटक में भाजपा को झटका, भाजपा सांसद का बेटा और निर्दलीय एमएलए कांग्रेस में होंगे शामिल

Thu Feb 18 , 2021
बेंगलुरु। भाजपा सांसद बी एन बाचेगौड़ा के बेटे एवं निर्दलीय विधायक शरद बाचेगौड़ा ने बृहस्पतिवार को कहा कि इसी महीने वह कांग्रेस पार्टी में शामिल होने जा रहे हैं। कांग्रेस में 26 फरवरी को शामिल होने के बारे में लगाई जा रही अटकलों के बीच शरद ने कहा,‘‘ कोई तारीख तय नहीं की है, लेकिन […]