उज्‍जैन न्यूज़ (Ujjain News)

शहर कांग्रेस ने मनाया संविधान निर्माता अंबेडकर का जन्म दिन, नारे भी लगाए

उज्जैन। शहर कांग्रेस द्वारा गत दिवस संविधान निर्माण भीमराव अम्बेडकर का जन्मदिवस मनाया गया। पार्टी के पदाधिकारियों ने अम्बेडकर प्रतिमा पर जाकर माल्यार्पण किया। शहर अध्यक्ष रवि भदौरिया की मौजूदगी में टावर चौक पर डॉ. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा पर पहुंचकर माल्यार्पण कर उनका जन्म दिवस मनाया गया। इस अवसर पर कांग्रेस के सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद थे। इस मौके पर वरिष्ठ कांग्रेस जनों ने बाबा साहब के जीवन पर प्रकाश डाला और उनके बताएं मार्ग पर चलने की शपथ ली।


इस अवसर पर पूर्व सांसद सत्यनारायण पवार, नेता प्रतिपक्ष रवि राय, चेतन यादव, अजीत सिंह ठाकुर, अनंतनारायण मीणा, महेश सोनी, अशोक भाटी, लालचंद भारती, दीपक मेहरे, सोनिया ठाकुर, संगठन मंत्री अजय राठौर, सुनील जैन, नाना तिलकर, अभिषेक लाला, पुरुषोत्तम कहार, निलेश खुले सहित सैकड़ों कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद थे। डॉ. अंबेडकर की जन्म जयंती के अवसर पर जिला सहकारी बैंक के पूर्व अध्यक्ष अजीत सिंह की अगुवाई में भारतीय बौद्ध महासभा, अजाक्स संगठन व विभिन्न सामाजिक संगठनों द्वारा निकाली गई रैलियों का स्वागत मंच बनाकर फूलमाला पहनाकर, पुष्पवर्षा कर किया गया। इसी तरह गुरू गादी वृंदावन पुरा के पीठाधीश्वर संतश्री किशनदास महाराज के सानिध्य में व महापौर मुकेश टटवाल के मुख्य आतिथ्य में मनाई गई। चेतन अहिरवार ने बताया कि भाजपा नेता ओमप्रकाश मोहने की अध्यक्षता में सर्व रविदास अनुयायी समाज परिषद मध्यप्रदेश द्वारा बाबासाहेब की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर बाबासाहेब द्वारा दिखाये गये मार्ग पर चलने का आह्वान किया। भाजपा अजा मोर्चा द्वारा नगर अध्यक्ष विवेक जोशी एवं मोर्चा अध्यक्ष मनोज मालवीय की मौजूदगी में टावर चौराहा स्थित बाबा साहब की प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं पुष्पांजलि अर्पित की गई।

Share:

Next Post

गर्मी की तेजी से बढ़ी बिजली की खपत..एक सप्ताह में 20 लाख यूनिट की मांग बढ़ी

Sat Apr 15 , 2023
शहर में रोजाना 60 लाख यूनिट की मांग उज्जैन। गर्मी की शुरुआत हालांकि देरी से हुई, लेकिन बीते एक सप्ताह से सूरज की गर्मी लोगों को पसीना-पसीना कर रही है। राहत पाने के लिए लोग बिजली के उपकरण का सहारा ले रहे हैं, जिससे इसी सप्ताह में बिजली खपत में करीब 20 लाख यूनिट का […]