इंदौर न्यूज़ (Indore News)

नगर परिषद चुनाव की घोषणा आज संभव

  • आज आ सकता है अध्यक्ष और उपाध्यक्ष के निर्वाचन का कार्यक्रम

इंदौर। जनपद पंचायत और जिला पंचायत के चुनाव के बाद अब नगर परिषद, यानी नगर पंचायतों के अध्यक्ष और उपाध्यक्ष के चुनाव का कार्यक्रम घोषित किया जाना है। संभवत: आज यह कार्यक्रम घोषित किया जा सकता है और अगस्त के पहले सप्ताह में निर्वाचन प्रक्रिया पूरी की जा सकती है।

6 जुलाई को नगर निगम के साथ-साथ नगर पंचायतों के परिणामों की घोषणा भी कर दी गई थी। इंदौर में आठ नगर पंचायतें हैं, जिनमें राऊ, महूगांव, मानपुर, सांवेर, बेटमा, हातोद, देपालपुर, गौतमपुरा शामिल हैं। अब इनके अध्यक्ष और उपाध्यक्ष का चुनाव किया जाना है, जिसको लेकर भाजपा और कांग्रेस तैयारी कर रही हैं। दोनों दल अपने-अपने अध्यक्ष-उपाध्यक्ष होने का दावा कर रहे हैं।


जिला कांग्रेस अध्यक्ष चार नगर पंचायतों पर अपना दावा कर रहे हैं तो भाजपा छह नगर पंचायतों पर अपना दावा जता रही है। जिला पंचायत और चार जनपद पंचायतों में अपना परचम लहराने के बाद भाजपा यहां भी अपनी जीत के प्रति आश्वस्त है। इसको लेकर निर्वाचन आयोग की ओर से कार्यक्रम घोषित नहीं किया गया है। सूत्रों का कहना है कि आज निर्वाचन प्रक्रिया घोषित की जा सकती है। सभी पंचायत स्तरों पर ये चुनाव होंगे और वहीं अध्यक्ष फार्म भरेंगे तथा वहीं सदस्य मतदान करेंगे और घोषणा भी वहीं कर दी जाएगी।

Share:

Next Post

रेड लाइट का उल्लंघन पड़ा 12 हजार 500 का

Sat Jul 30 , 2022
दूसरे कार चालक को भी चुकाना पड़े साढ़े चार हजार रुपए इन्दौर। इंदौर यातायात पुलिस के सामने हर दिन एक से दो ऐसे मामले आ रहे हैं, जिसमें रेड लाइट उल्लंघन पर प्रबंधन केंद्र से जानकारी निकाले जाने पर दोपहिया से लेकर चार पहिया, ऑटो रिक्शा की बड़ी समन शुल्क राशि निकल रही है। कल […]