जबलपुर न्यूज़ (Jabalpur News)

दो-दो हत्याओं से दहला शहर

  • खमरिया में गला रेतकर महिला तो गोरखपुर में पति ने ही कर दी पत्नी की हत्या

जबलपुर। खमरिया और गोरखपुर थाना क्षेत्र में दो हत्याओं की घटनाओं से शहर दहल उठा। खमरिया थानाक्षेत्र के ग्राम घाना में जहां एक महिला की गला रेतकर हत्या कर दी गई। वहीं गोरखपुर थाना अंतर्गत साई नगर, माण्डवा बस्ती में एक पति ने चरित्र संदेह के चलते अपनी ही पत्नी की हत्या कर दी। पुलिस ने दोनों मामलों में हत्या का मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरु कर दी है। जानकारी अनुसार खमरिया थाना प्रभारी निरुपा पाण्डेय ने बताया कि ग्राम घाना अंतर्गत सम्मति बस्ती में एक महिला की हत्या की सुबह सूचना मिली। मौके पर जागर देखा तो महिला घर में ही खून से लतफत हालत में पड़ी थी। किसी अज्ञात आरोपी द्वारा महिला का चाकू से गला रेतकर हत्या कर दी गई है। उन्होंने बताया कि ग्राम घाना, एसबीआई बैंक के पास रहने वाली मृतिका 50 वर्षीय शीला चौधरी किराए का घर लेकर कचरा बीनने का काम करती थी। अज्ञात आरोपी द्वारा धारदार हथियार से महिला की हत्या कर दी है। पुलिस ने अज्ञात आरोपी के विरुद्ध मामला दर्ज कर तलाश शुरु कर दी है।

Share:

Next Post

अभी तक नहीं हो पाया कछपुरा Hawker Zone तैयार

Sun Jun 20 , 2021
करोड़ो की लागत से गुलौआ ताल में बना है हॉकर जोन जबलपुर। नगर निगम 5 सालों में करोडो रुपए खर्च कर भी गुलौआ ताल के कछपुरा हॉकर जोन पूरी तरह से तैयार नहीं कर सका है। 2 सालों से स्मार्ट सिटी के तहत शेड बनाने के लिए स्टील स्ट्रक्चर का काम चल रहा है। जिम्मेदार […]