उज्‍जैन न्यूज़ (Ujjain News)

शहर के देवी मंदिर गुलजार, भारी भीड़

उज्जैन। नवरात्रि पर्व के दौरान पहले दिन से ही नगर के प्रमुख देवी मंदिरों में भीड़ सुबह से देर शाम तक आ रही है। लोग मंदिरों में प्रात: आरती से लेकर सांध्य आरती तक दर्शन के लिए पहुँच रहे हैं। चामुण्डा माता मंदिर, हरसिद्धि सहित सभी देवी मंदिरों में आराधक बड़ी संख्या में पहुँच रहे हैं।



शारदीय नवरात्रि का आज 5वां दिन है लेकिन तिथि क्षय के चलते आज छटा दिन है। पहले दिन से ही शहर के हरसिद्धि शक्तिपीठ समेत सभी मंदिरों में भक्त बड़ी संख्या में पूजन और दर्शन के लिए पहुँच रहे हैं। प्रात: आरती और सांध्य आरती के वक्त चामुण्डा माता मंदिर, हरसिद्धि मंदिर, नगरकोट माता मंदिर, चौबीस खंबा माता मंदिर व अन्य मंदिरों में भक्तों की भीड़ जुट रही है। आरती का समापन होते ही सभी जगह श्रद्धालुओं को कोरोना गाईड लाईन का पालन करते हुए प्रवेश दिया जा रहा है। चामुंडा माता मंदिर पर तो दोपहर में जहाँ पूरे वर्ष नि:शुल्क भोजन प्रसादी का वितरण होता है वह नवरात्रि में भी चल रहा है। इसके अलावा दर्शनार्थियों को यहाँ सुबह शाम फरियाली खिचड़ी और खीर प्रसादी भी दी जा रही है। देवी मंदिरों में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस बल भी लगाया गया है। हरसिद्धि मंदिर में दीप मालिकाएँ रोशन हो रही है। गढ़कालिका और भूखी माता मंदिर परिसर में भी लगातार नौ दिन दीप मालिकाएँ प्रज्जवलित की जा रही है।

 

Share:

Next Post

6 साल के बच्चे ने ढूंढ निकाली 12 हजार साल पुरानी ये खास चीज, वैज्ञानिक भी चौंके

Mon Oct 11 , 2021
वॉशिंगटन: अमेरिका (US) के मिशिगन (Michigan) में एक 6 साल के बच्चे ने 12 हजार साल पुराने हाथी जैसे दिखने वाले एक बड़े जीव का दांत (12000 Years Old Tooth) खोज निकाला है. वैज्ञानिक भी मासूम की इस खोज से हैरान हैं. इस वक्त सोशल मीडिया पर बच्चे और उसकी खोज की खूब चर्चा हो […]