img-fluid

खेत में उतरे CM मोहन यादव, किसानों संग बोया धान, फिर किया करोड़ों की सौगातों का ऐलान

July 01, 2026

सिवनी। मुख्यमंत्री मोहन यादव (Chief Minister Mohan Yadav) बुधवार को सिवनी (Seoni) के धान महोत्सव में बिल्कुल अलग अंदाज में नजर आए। उन्होंने किसानों के साथ खेत में उतरकर धान की रोपाई की, उनके साथ बैठकर भोजन किया और आत्मीय संवाद भी किया। इस दौरान मुख्यमंत्री ने सिवनी जिले को करीब 494 करोड़ रुपये की विकास परियोजनाओं की सौगात दी। उन्होंने 349.33 करोड़ रुपये के 586 विकास कार्यों का लोकार्पण और 144.80 करोड़ रुपये के 43 विकास कार्यों का भूमिपूजन किया। साथ ही बालाघाट-सिवनी फोरलेन सड़क, शासकीय महाविद्यालय, स्टेडियम सहित कई नई परियोजनाओं की भी घोषणा की।

मुख्यमंत्री ने रानी दुर्गावती श्रीअन्न प्रोत्साहन योजना के तहत 3,941 किसानों को कोदो-कुटकी पर बोनस राशि का वितरण किया। इसके साथ ही मुख्यमंत्री जनकल्याण (संबल) 2.0 योजना के तहत 16,754 श्रमिक परिवारों के खातों में 365 करोड़ रुपये की अनुग्रह सहायता राशि सिंगल क्लिक के माध्यम से अंतरित की।


  • उन्होंने कहा कि मध्य प्रदेश में किसानों के लिए लगातार नई योजनाएं लागू की जा रही हैं। सरकार श्रीअन्न को बढ़ावा देने, किसानों को बेहतर दाम दिलाने और कृषि को लाभ का व्यवसाय बनाने के लिए काम कर रही है। मुख्यमंत्री ने यह भी घोषणा की कि प्रदेश में धान उत्पादकों को भी भावांतर योजना का लाभ दिया जाएगा। समान नागरिक संहिता (यूसीसी) का उल्लेख करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश में इस संबंध में व्यापक जनसमर्थन मिला है और इसी महीने इसे लागू करने के लिए प्रस्ताव लाया जाएगा।

    Share:

  • महाराष्ट्र विधान परिषद के निर्विरोध उप-सभापति चुने गए एमएलसी सचिन अहीर

    Wed Jul 1 , 2026
    मुंबई । एमएलसी सचिन अहीर (MLC Sachin Ahir) महाराष्ट्र विधान परिषद (Maharashtra Legislative Council) के निर्विरोध उप-सभापति चुने गए (Elected unopposed as Deputy Chairman) । वे ठीक एक दिन पहले शिवसेना (यूबीटी) का दामन छोड़ कर एकनाथ शिंदे गुट की शिवसेना में शामिल हो गए थे। विपक्ष के महा विकास अघाड़ी (एमवीए) उम्मीदवार जे.एम. अभ्यंकर […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved