देश

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने किया भारी बारिश से प्रभावित इलाकों का हवाई सर्वेक्षण


देहरादून। उत्तराखंड (Uttrakhand) के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (CM Pushkar Singh Dhami) ने भारी बारिश (Heavy rains) से प्रभावित इलाकों (Affected areas) का हवाई सर्वेक्षण (Aerial survey) किया।


बाद में उन्होंने रुद्रप्रयाग पहुंचकर नुकसान के आकलन की समीक्षा भी की। उनके साथ राज्य के मंत्री धन सिंह रावत और राज्य के DGP अशोक कुमार भी थे।
मुख्यमंत्री ने सभी लोगों से अनुरोध है कि इस स्थिति में धैर्य बनाकर रखें। हम हर संभव मदद करने के लिए तैयार हैं। प्रधानमंत्री ने हर संभव मदद का आश्वासन दिया है। मौसम विभाग ने बताया है कि आज देर रात तक मौसम ठीक हो जाएगा, बाद में स्थिति सामान्य हो जाएगी।

राज्य में भारी बारिश, बाढ़ और भूस्खलन से भारी तबाही हुई है। अब तक 27 लोगों की मौत हो चुकी है तथा फसलों का भी काफी नुकसान हुआ है।

Share:

Next Post

पेसा एक्ट दिलाएगा जनजातीय समाज को स्थानीय संसाधनों पर अधिकार : फग्गनसिंह

Tue Oct 19 , 2021
खरगोन। मप्र में मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान (Chief Minister Shivraj Singh Chouhan in MP) के नेतृत्व में भाजपा सरकार ने पेसा एक्ट के प्रावधानों को लागू करने का निर्णय लिया है। पेसा एक्ट से स्थानीय संसाधनों पर स्थानीय अनुसूचित जनजातियों के लोगों की समिति को अधिकार दिए जाएंगे। जिससे ग्राम पंचायतों को सामुदायिक संसाधनों जैसे जमीन, […]