इंदौर न्यूज़ (Indore News)

बिना ठिठुरन बीत रहा ठंड का मौसम… पारा 2 से 3 डिग्री ज्यादा मौसम के मिजाज को समझना मुश्किल

  • किसानोंं को फसलों की चिंता, ज्यादा पानी देना पड़ेगा, गर्म कपड़ों का कारोबार ठंडा

इंदौर। मालवा-निमाड़ में ठंड का मौसम इस बार गर्म हो रहा है। तीन-चार दिनों से पारा सामान्य से ज्यादा चल रहा है। दिसंबर के दूसरे सप्ताह में लोगों को ठिठुरन का इंतजार बना हुआ है। मौसम के उतार-चढ़ाव को समझ पाना आसान नहीं है। वहीं आधा सीजन बीतने के बाद भी गर्म कपड़ों के दुकानदारों को ग्राहकी का इंतजार बना हुआ है।
तकरीबन ठंड का आधा सीजन गुजरने की ओर अग्रसर हो चला है और मौसम का मिजाज अब तक किसी के समझ में नहीं आया है। मालवा में देखा जाए तो अक्टूबर के दूसरे सप्ताह से ठंड की रंगत शुरू हो जाती है, लेकिन इस बार 2 महीने बाद भी ठंडक अपना मजमा नहीं जमा पाई है। वहीं तकरीबन पौने दो महीने बाद मकर संक्रांति से ठंड का असर कमजोर माना जाता है। इस लिहाज से भी ठंड का आधा सीजन बीत चुका है। मौसम के इस उतार-चढ़ाव से किसान भी परेशान हैं। पारा सामान्य से दो-तीन डिग्री ज्यादा चल रहा है। इससे फसलों के दानों में चमक कमजोर रहने और फसल को पानी ज्यादा देने की आवश्यकता किसानों को महसूस हो रही है। फिलहाल न्यूनतम तापमान सामान्य से 3 डिग्री ज्यादा 16 डिग्री के करीब चल रहा है तो अधिकतम तापमान भी सामान्य से दो डिग्री ज्यादा 30 डिग्री पर आ खड़ा हुआ है। फसलों के लिए एक जैसी ठंडक की आवश्यकता है। मौसम वैज्ञानिकों की मानें तो आगामी 4 से 5 दिन बाद मौसम में फिर परिवर्तन होगा और तापमान नीचे आएगा, यानी पारा लुढक़ेगा और मालवा में ठंड चमकेगी। ठंड के कमजोर होने से गर्म कपड़ों का व्यवसाय करने वाले दुकानदारों की ग्राहकी इस बार कमजोर ही मानी जा रही है। दुकानदारों का कहना है कि जिस समय कड़ाके की ठंड होती है तो नया पुराना सारा स्टाक बराबर हो जाता है। अभी तो गर्म कपड़ों की पूछपरख करने भी दुकानों पर लोग कम ही जा रहे हैं।

Share:

Next Post

CM कैप्टन अमरिन्दर ने केजरीवाल से पूछा- क्या आपको गेहूँ और धान का फर्क भी...

Tue Dec 8 , 2020
चंडीगढ़। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविन्द केजरीवाल द्वारा ख़ुद को किसानों का सेवक बोले जाने को हास्यप्रद बताते हुए पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिन्दर सिंह ने दिल्ली सीएम केजरीवाल से यह सवाल किया कि क्या उनको गेहूँ और धान के बीच का फर्क भी पता है। कैप्टन अमरिन्दर सिंह ने कहा कि एक ऐसा व्यक्ति जिसने […]