आचंलिक

कलेक्टर, अपर कलेक्टर (आईएएस) आदित्य सिंह पहुंचे राघौगढ़ ,चांचौडा इलाके में

  • बाढ़ पीडि़तों के बीच पहुंच जानीं जमीनी हकीकत, अधीनस्थ अफसरों को सर्वे, आकलन, राहत पहुंचाने सख्त निर्देश

गुना। कलेक्टर एवं अपर कलेक्टर श्री आदित्य सिंह ने शनिवार को तहसील राघौगढ़ एवं तहसील चांचौडा़ के विभिन्न बाढ़ प्रभावित ग्रामों का सघन दौरा कर फसल, मकान, पशु क्षति का निरीक्षण किया।कलेक्टर,अपर कलेक्टर आदित्य सिंह तोमर द्वारा तहसील चांचौड़ा अंतर्गत ग्राम रायपुरा, मुसरेली, ग्राम साकाखुर्द में फसलों का निरीक्षण किया। उन्होंने स्वयं कृषकों के खेत पर जाकर फसल क्षति, पशु क्षति, मकान क्षति का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने कृषकों से चर्चा करते हुए कहा कि ग्राम चौपाल में सर्वे सूची का वाचन किया जाएगा। जिसके आधार पर राहत राशि वितरित की जायेगी। उन्होंने मौके पर उपस्थित अधिकारियों से राहत कार्यों, मकान क्षति, खाद्यान्न सहित फसल क्षति के मुआवजा की जानकारी ली। उन्होंने उपस्थित अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि सर्वे कार्य गंभीरता के साथ किया जाये। सर्वे कार्य में लापरवाही बर्दाश्त नही की जायेगी।

इसके साथ ही उन्होंने राघोगढ़ तहसील के ग्राम साकोन्या, कंजरपुरा, फत्तूखेड़ी सहित आसपास के बाढ़ प्रभावित ग्रामों में जाकर फसल नुकसानी का गहनता से निरीक्षण किया। ग्राम साकोन्या में कलेक्टर द्वारा मक्का एवं सोयाबीन की फसलों का बारिकी से निरीक्षण कर सर्वे दल को सही आंकलन करने के निर्देश दिए। आज निरीक्षण के दौरान उन्होंने अद्योसंरचना के रख-रखाव के संबंध में भी अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए। उन्होंने विद्युत विभाग के अधिकारियों को विद्युत लाईन दुरूस्तीकरण के निर्देश दिए, साथ ही लोक स्वास्थ्य यांत्रिकीय एवं ब्लॉक मेडिकल ऑफिसर को ग्रामों में पेयजल निरीक्षण एवं स्वास्थ्य केंप लगाये जाने हेतु निर्देशित किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने ग्रामवासियों से स्वयं चर्चा कर बाढ़ राहत, खाद्यान्न मिलने की जानकारी प्राप्त की एवं राजस्व, कृषि, उद्यान के अधिकारियों को समय-सीमा में फसल क्षति का सर्वे करने के निर्देश दिए। शनिवार निरीक्षण के दौरान अपर कलेक्टर श्री आदित्य सिंह, अनुविभागीय अधिकारी अक्षय तेम्रवाल, तहसीलदार मोहित जैन, नायब तहसीलदार उदय सिंह जाटव, पीएचई एसडीओ, बीएमओ, कनिष्ठ आपूर्ति अधिकारी सहित हॉर्टिकल्चर, पशुपालन विभाग के अधिकारी, राजस्व निरीक्षक, पटवारी, सचिव, रोजगार सहायक उपस्थित रहे।
इनका कहना है।



राघौगढ, चांचौड़ा इलाके के विभिन्न ग्रामों का दौरा कर सर्वे, आकलन व राहत के कार्य को देखा। बाढ़ पीडि़त कृषकों, ग्रामीणों की जमीनी समस्याएं जानीं, अफसरों को निर्देश दिए हैं कि वह सही सर्वे कर बाढ़ पीडि़त व्यक्ति को उचित सरकारी मदद उपलब्ध कराएं। लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी संबंधित अधिकारी कर्मचारी के खिलाफ सख्त कार्यवाही होगी, खरिया गांव में मदद का कार्य धीमा होने पर अतिरिक्त कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई है।
अपर कलेक्टर (आईएएस) श्री आदित्य सिंह तोमर गुना

Share:

Next Post

श्री गणेश मित्र मंडल ने नगर पालिका अध्यक्ष प्रतिनिधि का किया स्वागत

Sun Sep 4 , 2022
आष्टा । प्रभु कृपा से नगर के नागरिकों की सेवा का अवसर प्रदान हुआ इस अवसर पर हर संभव हर पल खरा उतरो यही मेरी ईश्वर से प्रार्थना है धार्मिक आयोजन सहित अन्य सार्वजनिक आयोजनों में नगर पालिका द्वारा कोई भी सुविधाओं की आवश्यकता हो वह तुरंत पूरी होगी।इस आशय के विचार नगर पालिका अध्यक्ष […]