जबलपुर न्यूज़ (Jabalpur News)

तिरंगा लेकर बाईकों में निकले कलेक्टर-एसपी

  • हर घर तिरंगा अभियान के पहले दिन निकाली बाईक रैली

जबलपुर। आजादी के अमृत महोत्सव के अंतर्गत हर घर तिरंगा अभियान के पहले दिन आज विजय नगर में बाईक पर निकाली गई। आयोजित तिरंगा रैली में कलेक्टर डॉ इलैयाराजा टी, पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ बहुगुणा एवं नगर निगम आयुक्त आशीष वशिष्ठ मुख्य रूप से शामिल रहे। रैली के दौरान कलेक्टर डॉ. इलैया राजा टी ने बताया कि आज से आजादी के अमृत महोत्सव के अंतर्गत हर घर तिरंगा अभियान का शुभारंभ हुआ है। सभी से घरों में तिरंगा लगाने की अपील की जा रही है। उन्होंने बताया कि अभियान में सामाजिक संगठन भी बढ़-बचढ़कर हिस्सा ले रहे हैं। आज सेंट्रल एकेडमी स्कूल द्वारा तिरंगा यात्रा निकाली गई। एसपी सिद्धार्थ बहुगुणा ने भी सभी शहरवासियों से हर घर तिरंगा लगाकर आजादी का अमृत महोस्व मनाने की अपील की है।


दिव्यांगजनों ने जोश के साथ निकाली तिरंगा यात्रा
आजादी के अमृत महोत्सव पर आज से प्रारम्भ हुये हर घर तिरंगा अभियान में दिव्यांग जनों ने भी बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया । देश के प्रति प्रेम और समर्पण तथा राष्ट्रध्वज के प्रति सम्मान प्रदर्शित करने दिव्यांगजनों की आज सुबह शहर के हृदय स्थल कमानिया गेट से गांधी भवन टॉउन हॉल तक विशाल तिरंगा यात्रा निकाली गई । सामाजिक न्याय एवं नि:शक्तजन कल्याण विभाग तथा दिव्यांगों के कल्याण के क्षेत्र में काम कर रही विभिन्न संस्थाओं के समन्वय से निकाली गई। रैली के शुभारम्भ के अवसर पर नि:शक्तजन आयुक्त मध्यप्रदेश संदीप रजक, मध्यप्रदेश जनअभियान परिषद के उपाध्यक्ष डॉ जितेंद्र जामदारए पूर्व मंत्री शरद जैन, पूर्व महापौर प्रभात साहू, कलेक्टर डॉ इलैयाराजा टी, पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ बहुगुणा, नगर निगम आयुक्त आशीष वशिष्ठ, जिला पंचायत की सीईओ डॉ सलोनी सिडाना, अखिलेश जैन आदि मौजूद थे ।

Share:

Next Post

रेलवे स्टेशन पर कुल्हड़ का उपयोग करता कोई दिखाई नहीं देता

Sat Aug 13 , 2022
कुल्हड़ की आपूर्ति नहीं होने से यात्रियों को चाय डिस्पोजल में ही दी जा रही उज्जैन। उज्जैन के रेलवे स्टेशन पर कुल्हड़ के उपयोग की योजना फेल हो रही है। इसके पीछे कारण कुल्हड़ की आपूर्ति नहीं होना है। जानकारी मिली है कि स्टेशन पर आने वाले यात्रियों को चाय तक नहीं मिल रही है। […]