इंदौर न्यूज़ (Indore News)

कार्यकर्ताओं से लगातार संवाद करें, पार्टी में सब एक समान

  • राष्ट्रीय अध्यक्ष नड्डा की प्रदेश के नेताओं को दो टूक
  • जिला प्रबंध समिति के सदस्यों से परिचय के बाद प्रदेश पदाधिकारियों से हुई चर्चा

इंदौर। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे.पी. नड्डा (JP Nadda) ने उन नेताओं को इशारों ही इशारों में समझा दिया, जो कार्यकर्ताओं से दूरी बनाकर चलते हैं। प्रदेश के नेताओं से उन्होंने दो टूक कहा कि कार्यकर्ताओं से लगातार संवाद किया जाए। पार्टी में सबका कद एक समान है। कार्यकर्ता ही पार्टी की असली ताकत है। बैठक में प्रदेश पदाधिकारियों से चर्चा की गई, जबकि स्थानीय प्रबंध समिति (local management committee) के सदस्यों से केवल परिचय प्राप्त कर औपचारिकता पूरी की गई।

नड्डा को 4 बजे भाजपा कार्यालय पहुंचना था, लेकिन वे डेढ़ घंटे बाद कार्यालय पहुंचे। मुख्यमंत्री (Chief Minister), प्रदेश प्रभारी मुरलीधर राव (State in-charge Muralidhar Rao), प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा (State President VD Sharma) के साथ उन्होंने सबसे पहले कार्यालय के बाहर राजमाता सिंधिया की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया, वे सीधे दूसरे माले पर पहुंचे, जहां जिले और शहर की प्रबंध समिति के साथ-साथ स्थानीय विधायकों से परिचय प्राप्त किया। नगर अध्यक्ष गौरव रणदिवे ने नड्डा को राजबाड़ा का स्मृति चिन्ह दिया। इस दौरान पहले माले पर प्रदेश संगठन के पदाधिकारी और मोर्चा अध्यक्ष उनका इंतजार करते रहे। बाद में वे उनकी बैठक लेने पहुंचे, जहां केन्द्रीय मंत्री नरेन्द्रसिंह तोमर (Union Minister Narendra Singh Tomar) भी उनके साथ थे।


नड्डा ने कहा कि आने वाले साल में आपके प्रदेश में चुनाव है। संगठन अच्छा काम कर रहा है, लेकिन संगठन के नेताओं को अपने कार्यकर्ताओं से लगातार संवाद बनाए रखना चाहिए। उन्होंने यह भी कहा कि वे हर प्रदेश का लगातार फीडबैक लेते रहते हैं। कार्यकर्ता ही किसी संगठन की सबसे बड़ी पूंजी होता है। नड्डा ने इशारों ही इशारों में कहा कि संगठन और सत्ता (organization and power) मिलकर काम करें, तभी लोगों का भला होगा। भाजपा के मोर्चा अध्यक्षों से भी उन्होंने लगातार सक्रियता बनाने को कहा। हालांकि बैठक 40 मिनट चली, जिसमें से 20 मिनट स्वागत-सत्कार और परिचय में ही बीत गए। बाकी 20 मिनट में नड्डा सहित दूसरे नेताओं ने संबोधित किया।

Share:

Next Post

खुलकर खेलो यार, कोई किसी को याद नहीं रखता, खुद की पहचान बनाएं

Wed Mar 9 , 2022
मामा-मामा कहते जो जनता दौडक़र आती है, ये सालों की भरोसे की कमाई है… चुनावी बिगुल फूंक गए भाजपा अध्यक्ष इंदौर, राजेश ज्वेल। भाजपा (BJP) के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा (National President JP Nadda) अपने सहज स्वभाव के कारण दिग्गजों से लेकर आम कार्यकर्ता को भी अभिभूत कर गए। पार्टी कार्यालय (Party Office)  पर हुई […]