img-fluid

कुबेरेश्वर धाम के आयोजन के कारण एबी रोड पर जाना हुआ मुश्किल, भोपाल-इंदौर के यात्री हुए परेशान

August 25, 2026

इंदौर। सीहोर के कुबेरेश्वर धाम (Kubereshwar Dham) में हुए धार्मिक आयोजन के कारण प्रशासन ने इंदौर से भोपाल जाने वाले ट्रैफिक को दूसरे रास्तों पर डायवर्ट कर दिया। इस कारण भोपाल और इंदौर जाने वाले यात्री मंगलवार को परेशान होते रहे। इंदौर से आने वाले ट्रैफिक को देवास, राजगढ़ और मक्सी होते हुए भोपाल की तरफ जाना पड़ा। इससे वाहन चालकों को करीब 80 किलोमीटर का अतिरिक्त सफर तय करना पड़ा। उधर, एबी रोड से सीहोर के आयोजन में शामिल होने जा रहे लोगों को भी रास्ते में ट्रैफिक जाम का सामना करना पड़ा।

कुबेरेश्वर धाम में आयोजित यात्रा में मंगलवार को लाखों लोगों की भीड़ उमड़ी। सीहोर जाने वाले यात्रियों की सुविधा के लिए रेलवे ने भी मंगलवार और बुधवार को विशेष व्यवस्था की। सीहोर रेलवे स्टेशन पर यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ को ध्यान में रखते हुए स्टेशन से गुजरने वाली पांच ट्रेनों को अस्थायी ठहराव दिया गया।


  • मंगलवार और बुधवार को गाड़ी संख्या 20413 वाराणसी–इंदौर सुपरफास्ट एक्सप्रेस, गाड़ी संख्या 20414 इंदौर–वाराणसी सुपरफास्ट एक्सप्रेस, गाड़ी संख्या 19313 इंदौर–पटना एक्सप्रेस, गाड़ी संख्या 19322 पटना–इंदौर एक्सप्रेस और गाड़ी संख्या 22674 मन्नारगुडी–जयपुर सुपरफास्ट एक्सप्रेस सीहोर रेलवे स्टेशन पर दो मिनट के लिए रुकेंगी।

    इंदौर से जाने वाली ट्रेनों में भी रही भीड़
    सीहोर में हुए आयोजन के कारण लगने वाले जाम से बचने के लिए यात्रियों ने बसों और अन्य वाहनों के बजाय ट्रेनों का विकल्प अपनाया। इस कारण सुबह इंदौर से भोपाल जाने वाली ट्रेनों में भी आम दिनों की तुलना में ज्यादा भीड़ रही। सुबह इंदौर से भोपाल जाने वाली वंदे भारत ट्रेन में जगह नहीं थी। इसके अलावा, सीहोर जाने वाले यात्रियों की भीड़ भी रेलवे स्टेशन पर रही।

    Share:

  • बीच सड़क भिड़े भाजपा कार्यकर्ता, झंडे के डंडे बने हथियार, जमकर किए एक दूसरे पर वार

    Tue Aug 25 , 2026
    देवरिया। उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के देवरिया जिले से अनुशासन को ताक पर रखने वाली एक घटना सामने आई है। जिले के गौरी बाजार क्षेत्र के अंतर्गत खरोह चौराहे के समीप भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के कार्यकर्ताओं के दो गुट आपस में ही हिंसक रूप से भिड़ गए। इस पूरी घटना का एक वीडियो सोशल […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved