भोपाल न्यूज़ (Bhopal News)

क्लीनिक के अंदर कंपाउंडर ने डॉक्टर से किया बलात्कार, पीडि़ता ने खाया जहर

  • बदनाम करने की धमकी देकर कई बार संबंध बनाए, परेशान होकर पीडि़ता ने दर्ज कराई एफआईआर

भोपाल। काजीकेंप में स्थित एक क्लीनिक का संचालन डॉक्टर दंपति करते हैं। यहीं एक कम्पाउंडर काम करता था। आरोपी ने 13 दिसंबर 2019 को लेडी डाक्टर के साथ डरा धमकाकर बलात्कार किया। इस सयम पीडि़ता क्लीनिक में अकेली थी। बाद में आरोपी ने महिला को बदनाम करने की धमकी देकर कई बार उसके साथ ज्यादती की। पिछले दिनों आरोपी को क्लीनिक से निकाल दिया गया। तब भी वह कॉल कर महिला पर संबंध बनाने का दबाव डालता रहा। इससे तंग आकर फरियादिया ने जहरीला पदार्थ खा लिया। उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। टीला जमालपुरा पुलिस ने महिला के बयानों के बाद बलात्कार का मुकदमा दर्ज कर लिया है।
एसआई अमर सिंह के अनुसार 36 साल की फरियादिया डीआईजी बंगला स्थित एक कॉलोनी में परिवार के साथ रहती है। उसके चार बच्चे हैं और पति तथा पीडि़ता दोनों डाक्टर हैं। दोनों काजीकेंप पर एक क्लीनिक का संचालन करते हैं। उन्हीं के क्लीनिक पर रिहान नाम का युवक बतौर कम्पाउंडर कार्यरत था। घटना के दिन फरियादिया क्लीनिक पर अकेली थी। इसी का फायदा उठाकर आरोपी रिहान ने महिला को डरा धमकाकर उसके साथ ज्यादती की। वारदात के संबंध में किसी को भी बताने पर पति और बच्चों की हत्या करने की बात कही। इसी डर से महिला खामोश रही। बाद में आरोपी आए दिन मौका मिलते ही पीडि़ता के साथ ज्याती करने लगा। पिछले दिनों जब उसे नौकरी से निकाल दिया गया तो उसने कॉल कर महिला को संबंध बनाने के लिए डाबाव डालना शुरु कर दिया। उसे लगातार बदनाम करने की धमकी भी आरोपी देता था। इससे तंग आकर महिला ने जेहरीला पदार्थ खा लिया था। महिला को अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां पुलिस बयान दर्ज करने पहुंची। तब उसने पूरे मामले की जानकारी पुलिस को दी। पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरु कर दी है। रिहान की अभी गिरफ्तारी नहीं की जा सकी है। पुलिस का कहना है कि आरोपी संभावित ठिकानों पर दबिश दी जा रही है। बीती रात उसके घर में भी पुलिस टीम ने दबिश दी,हालांकि वह नहीं मिला।


नौवीं की छात्रा से बुआ के बेटे ने की अश्लीलता
पिपलानी इलाके में स्थित सतनामी नगर में रहने वाली 15 साल की नौवीं की छात्रा के साथ में मोहल्ले में ही रहने वाले आरोपी ऑस्टिन उर्फ टोनी ने छेडख़ानी की। आरोपी किशोरी की बुआ का बेटा है। लड़की ने पुलिस को बताया कि कल दोपहर वह और छोटा भाई घर में अकेले थे। मां-पिता जॉब पर गए थे। इसी दौरान आस्टिन घर आया। इस समय किशोरी का छोटा भाई दूसरे कमरे में था। लड़के ने लड़की की आंखों को हांथ से बंद कर दिया। इसके बाद में उसके साथ में अश्लील हरकतें करने लगा। पीडि़ता ने विरोध किया और स्वयं को बचाने के लिए पड़ोसी के घर चली गई, तब आरोपी वहां से लौट गया। परिजनों को लौटने पर छात्रा ने मामले की जानकारी उन्हें दी। मां-पिता के साथ में बीती रात थाने पहुंचकर मुकदमा दर्ज करा दिया। आरोपी की अभी गिरफ्तारी नहीं हो सकी है।

Share:

Next Post

MPPSC दफ्तर के बाहर युवाओं का विरोध प्रदर्शन, भर्ती की मांग को लेकर निकाली यात्रा

Fri Aug 5 , 2022
इंदौर। MPPSC 2019-2020 के रिजल्ट और नई भर्तियों की मांग को लेकर नेशनल एजुकेटेड यूथ यूनियन के बैनर तले आज सैकड़ों छात्र ने लोक सेवा आयोग के बाहर प्रदर्शन किया, हाथों में तिरंगा और पोस्टर लेकर लोक सेवा आयोग के दफ्तर पहुंचे जहा छात्रों ने आयोग और सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। तीन सालों […]