देश

महाराष्ट्र और बिहार सरकार के बीच अब टकराव और बढ़ा

बांद्रा थाने में बिहार के पांच पुलिस कर्मियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज

मुंबई। बॉलीवुड के नामचीन अभिनेताओं में से एक सुशांत सिंह राजपूत सुसाइड कांड में सीबीआई और ईडी की एंट्री के बाद मामला जहां अब सुप्रीम कोर्ट तक पहुंच गया है। वहीं दूसरी तरफ 2 राज्यों की पुलिसिया जांच को लेकर देश के 2 राज्यों महाराष्ट्र और बिहार के बीच जांच को लेकर अब टकराव और ज्यादा बढ़ता जा रहा है। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार महाराष्ट्र की उद्धव ठाकरे सरकार के इशारों पर मुंबई की बांद्रा थाना पुलिस में अब बिहार के मुंबई गए 5 पुलिसकर्मियों के खिलाफ एफ आई आर दर्ज करवा दी गई है। बिहार के पांच पुलिसकर्मियों के खिलाफ शिकायत दर्ज होने के बाद अब बांद्रा पुलिस बिहार के उन 5 पुलिसकर्मियों के खिलाफ एक्शन ले सकेगी जो सुशांत सिंह सुसाइड मामले की जांच करने बिहार से मुंबई आए थे। गौरतलब है कि बिहार के डीजीपी गुप्तेश्वर पांडे ने सुशांत सिंह सुसाइड जांच करने के लिए पहले बिहार पुलिस की 4 सदस्य टीम मुंबई भेजी थी, जिनके साथ मुंबई पुलिस द्वारा काफी दुर्व्यवहार किया गया था। गाड़ी तक नहीं मुहैया कराई गई थी और कोई भी केस से जुड़े साक्ष्य भी नहीं दिए गए थे । इसी बीच बिहार के डीजीपी पांडे ने पटना सिटी के एसपी एवं बिहार कैडर के आईपीएस अफसर विनय तिवारी को बिहार की 4 सदस्य टीम की मदद करने के लिए मुंबई भेजा था, जिन्हें भी महाराष्ट्र की उद्धव सरकार और मुंबई पुलिस के इशारों पर मुंबई बीएमसी ने आधी रात को गेस्ट हाउस में कोरोनावायरस का हाथ में ठप्पा लगाकर क्वॉरेंटाइन के नाम पर हाउस अरेस्ट कर लिया था । जिसको लेकर महाराष्ट्र और बिहार पुलिस के बीच अजीबोगरीब जंग छिड़ गई थी। हालांकि सुप्रीम कोर्ट की टिप्पणी के बाद महाराष्ट्र सरकार और पुलिस दबाव में आ गई थी और उन्हें अंततः विनय तिवारी को रिहा करना पड़ गया था। लेकिन अब एक बार फिर से सुशांत सिंह सुसाइड केस की जांच करने मुंबई पहुंची बिहार पुलिस के खिलाफ मुंबई पुलिस ने फिर हल्ला बोल दिया है।

Share:

Next Post

बीएसएनएल कर्मचारी गद्दार, निजीकरण के बाद निकाल दिए जाएंगेः अनंत हेगड़े

Tue Aug 11 , 2020
हेगड़े अक्सर विवादित बयानों को लेकर चर्चा में रहते हैं नई दिल्ली। बीजेपी सांसद अनंत कुमार हेगड़े ने बीएसएनल को लेकर कहा है 88000 से अधिक कर्मचारियों को निकाल दिया जाएगा, क्योंकि सरकार बीएसएनएल का निजीकरण करेगी। उन्होंने ये बात उत्तर कन्नड़ जिले के कुमटा में 10 अगस्त को आयोजित एक कार्यक्रम में कही। अनंत […]