भोपाल न्यूज़ (Bhopal News)

Congress व बजरंगदल नेता ने महिला के Plot पर कब्जे के लिए अड़ीबाजी की, धमकाया

  • एक आरोपी की पत्नी पुलिस मख्यालय में है पदस्थ

भोपाल। अशोका गार्डन स्थित दशहरा मैदान के पीछे हाउसिंग विकास निगम की महिला कर्मचारी का प्लॉट है। जिस पर स्वयं को कांग्रेस नेता बताने वाले अखिल मिश्रा और बजरंगदल नेता एस चौरसिया उर्फ बंटी ने कब्जा करना चाहा दोनों आरोपी महिला को प्लॉट छोडऩे की अड़ीबाजी कर रहे हैं। इतना ही नहीं बात नहीं मानने पर दोनों युवक पीडि़ता को कॉल कर जान से मारने की धमकी दे रहे हैं। फरियादिया की शिकायत पर पुलिस ने अड़ीबाजी और कॉल पर धमकी देने का मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस का कहना है कि दोनों की जल्द गिरफ्तारी की जाएगी।


टीआई आलोक श्रीवास्तव के अनुसार मुन्नी बाई पति विजय कुमार (45) विजय नगर चांदबढ़ की निवासी हैं। वह हाउसिंग विकास निगम की कर्मचारी हैं। उन्होंने पुलिस को बताया कि उनका और उनकी बहन के स्वामित्व का एक प्लॉट दशहरा मैदान के पीछे अशोका गार्डन में है। जिस पर अकसर वे आया-जाया करती हैं। आस पड़ोस में रहने वाले सभी लोगों को भी इस बात की जानकारी है कि प्लॉट उनका है। रविवार को वह अपने प्लॉट पर गई थीं। तभी उन्हें एस चौरसिया नाम के व्यक्ति का कॉल आया। जिसने स्वयं को बजरंगदल का नेता बताते हुए अशोका गार्डन का निवासी बताया। उसने कहा कि प्लॉट पर मत जाना उक्त प्लॉट उन्होंने अखिल मिश्रा नाम के कांग्रेस नेता से खरीदा है। दोबारा प्लॉट पर गई तो अंजाम अच्छा नहीं होगा। इसी दिन शाम के समय अखिल और एस चौरसिया ने कॉल कर फिर से धमकाया और कहा की हम दोनों अलग-अलग दल के रातनेता हैं, दोबारा प्लॉट गए तो अंजाम अच्छा नहीं होगा। इतना ही नहीं दोनों ने प्लॉट के उनके पास मौजूद दस्तावेज भी उनके हवाले करने की अड़ीबाजी की। बात नहीं मानने पर जान से मारने की धमकी दी। वहीं पुलिस का कहना है कि अखिल ने महिला को अपनी पत्नी पुलिस मुख्यालय में पदस्थ होने की बात कही है। शिकायत करने के एवज में फर्जी मुकदमे में फंसाने की बात भी कही है। इधर टीआई का कहना है कि अड़ीबाजी और कॉल पर धमकी देने का मुकदमा दर्ज कर लिया है। मामले की जांच की जा रही है। जल्द आरोपियों की गिरफ्तारी कर ली जाएगी।

Share:

Next Post

मप्र को 2590 करोड़ का अतिरिक्त कर्ज लेने की मिली अनुमति

Wed Sep 15 , 2021
अब जीडीपी का 0.25 फीसदी के बराबर कर्जा लेने की छूट भोपाल। मप्र को 2590 करोड़ रुपए का कर्ज बाजार से ले सकता है। वित्त वर्ष की पहली तिमाही में पूंजीगत व्यय का जो लक्ष्य वित्त मंत्रालय ने तय किया था, उसे आंध्र प्रदेश, बिहार, छत्तीसगढ़, हरियाणा, केरल, मप्र, मणिपुर, मेघालय, नगालैंड, राजस्थान और उत्तराखंड […]