इंदौर न्यूज़ (Indore News)

आज बदलेगा गांधी भवन पर कांग्रेस का ध्वज

स्थापना दिवस मनाने की तैयारी, सेवादल देगा सलामी

इंदौर। कांग्रेस के स्थापना दिवस पर आज कांग्रेस कार्यालय गांधी भवन पर कांग्रेस का ध्वज बदलने की परंपरा निभाई जा रही है। कांग्रेसियों ने आज कांग्रेस को मजबूत करने की शपथ भी ली। सेवादल ने भी वरिष्ठ कांग्रेसी नेताओं का सम्मान समारोह आयोजित किया।


नागपुर में कांग्रेस ने एक बड़ा आयोजन रखा है। हैं तैयार हम के माध्यम से रैली निकाली जा रही है, जिसमें प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी और एआईसीसी सचिव सत्यनारायण पटेल नागपुर पहुंचे हैं। इंदौर में कांग्रेस स्थापना दिवस की परंपरा को निभाते हुए आज शहर कांग्रेस द्वारा ध्वज बदला जा रहा है। गांधी भवन पर हुए आयोजन में कांग्रेस का 139वां और सेवादल का सौवां स्थापना दिवस मनाया जा रहा है। शहर कांगे्रस अध्यक्ष सुरजीतसिंह की मौजूदगी में सेवादल सलामी देगा। वहीं शहर और ग्रामीण क्षेत्र में वरिष्ठ नेताओं का सम्मान समारोह भी आयोजित किया गया है। ग्रामीण क्षेत्र की सेवादल इकाई वरिष्ठ कांग्रेसियों को सम्मान पत्र सौंप रही है तो शहरी क्षेत्र की इकाई ने भी सम्मान समारोह रखा है। हालांकि कार्यक्रम शुरू होने के पहले गांधी भवन पर बहुत ही कम कांग्रेसी नजर आए। कई कांग्रेसी जो अब कार्यकारिणी के दावेदार हैं, वे भी नेताओं के आगे-पीछे घूमते रहे।

Share:

Next Post

उज्जैन में मिली भगवान राम की जन्मकुंडली

Thu Dec 28 , 2023
चित्र भी मिले… राम जन्मोत्सव की झलक नजर आई उज्जैन। अयोध्या में 22 जनवरी को होने वाले प्राण प्रतिष्ठा समारोह के पहले उज्जैन में रामलला की जन्मकुंडली मिली है। उज्जैन से 10 किलोमीटर दूर प्राचीन इसके अलावा राम जनार्दन मंदिर में कुछ भित्ति चित्र मिले हैं जो तीन सौ साल पुराने हैं। विक्रम विश्वविद्यालय के […]