img-fluid

कांग्रेस नेता ने जमीन विवाद में तानी पिस्टल, बोले- ‘गोली मार दूंगा’

June 29, 2026

उज्जैन। उज्जैन जिले के महिदपुर में जमीन विवाद को लेकर कांग्रेस नेता के बिगड़े बोल देखने को मिले। यहां मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी के पूर्व सदस्य और जिला पंचायत सदस्य प्रतिनिधि प्रताप सिंह गुर पर किसानों को पिस्टल दिखाकर धमकाने का आरोप लगा है। घटना का वीडियो सामने भी सामने आया है, जिसमें कांग्रेस नेता के हाथों में पिस्टल देखी जा सकती है। इस दौरान वह गालियों का प्रयोग भी कर रहे होते हैं। वहीं अब वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो सामने आने के बाद पुलिस ने उनके खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।


  • दरअसल, फरियादी गोविंद सेन निवासी ग्राम डेलचीबुजुर्ग ने शिकायत में बताया कि 18 जून की शाम करीब 6:30 बजे वह ईसनखेड़ी तिराहे के पास अपने खेत पर रखे भूसा को भरने गए थे। इसी दौरान प्रताप सिंह गुर अपने दो साथियों के साथ वहां पहुंचे और जेसीबी से खेत के पास खाई खुदवाने लगे। गोविंद सेन के मुताबिक, उन्होंने और उनके भाई ने खेत के पास खाई खोदने से मना किया, जिसके बाद विवाद शुरू हो गया। आरोप है कि प्रताप सिंह गुर और उनके साथ आए लोगों ने गाली-गलौज की। गोविंद ने अपने परिवार को सूचना दी। इसके बाद उनके पिता दिनेश सेन, राजाराम सेन, मुन्नालाल सेन, कृष्णपाल सेन और लखन सेन मौके पर पहुंचे। शिकायत के अनुसार, परिवार ने समझाने की कोशिश की तो प्रताप सिंह गुर ने कमर से पिस्टल निकालकर उनकी ओर तान दी और कहा, “जेसीबी तो यहीं चलेगी, यहां से चले जाओ नहीं तो जान से खत्म कर दूंगा।”

    घटना का वीडियो सामने आने के बाद पुलिस ने कार्रवाई की। वीडियो में प्रताप सिंह गुर पिस्टल दिखाते और वीडियो बना रहे व्यक्ति का मोबाइल हटाते नजर आ रहे हैं। हालांकि प्रताप सिंह गुर ने सभी आरोपों से इनकार किया है। उनका कहना है कि उन्होंने जमीन की नपती के लिए दो बार इंतजार किया था, लेकिन बाद में उनकी जमीन पर एंगल गाड़ दिए गए। उन्हें हटाने के लिए उन्होंने जेसीबी बुलवाई थी। उन्होंने आरोप लगाया कि दिनेश सेन, राजाराम सेन, मुन्नालाल सेन, कृष्णपाल सेन और लखन सेन ने उनके साथ विवाद किया और धमकाया। उनका दावा है कि बीजेपी नेताओं के कहने पर साजिश के तहत उनके खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई गई।

    Share:

  • एलजी इलेक्ट्रॉनिक्स ने दिखाई एआई होम इकोसिस्टम के भविष्य की झलक

    Mon Jun 29 , 2026
    नई दिल्ली। एलजी इलेक्ट्रॉनिक्स ने ‘एआई होम’ (AI Home) के अनुभवों को लेकर अपना नया नज़रिया साझा किया है। कंपनी ने एक ऐसे ‘जीरो लेबर होम’ (बिना किसी शारीरिक मेहनत वाले घर) का रोडमैप पेश किया है, जहाँ स्मार्ट तकनीकें खुद आगे बढ़कर घर के रोज़मर्रा के कामों के बोझ को कम करेंगी और जीवन […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved