चुनाव 2024 बड़ी खबर राजनीति

बीते 10 साल में 51 चुनाव हारी कांग्रेस, 12 पूर्व सीएम समेत 50 कद्दावर नेताओं ने छोड़ी पार्टी

नई दिल्ली (New Delhi)। गौरव वल्लभ (Gaurav Vallabh), संजय निरुपम (Sanjay Nirupam) और विजेंदर सिंह (Vijender Singh)…, इसे कमल का आकर्षण कहें या अवसरवादिता। देश की सबसे पुरानी पार्टी (Country’s oldest party) का हाथ छोड़ने की होड़ मची हुई है। कांग्रेस (Congress) छोड़ने वाले नेताओं की एक लंबी फेहरिस्त है। 10 सालों के आंकड़ों पर नजर डालें तो 2014 से 12 पूर्व मुख्यमंत्रियों (12 former chief ministers) समेत 50 से ज्यादा बड़े नेता कांग्रेस को अलविदा कह चुके हैं। इन सभी नेताओं के कांग्रेस (Congress) छोड़ने की वजह नेतृत्व और पार्टी की कार्यप्रणाली में कमियां बताई जा रही हैं। सबसे पुरानी पार्टी के पक्ष में चुनाव लड़ने वाले अधिकांश नेता अब भाजपा (BJP) का गुणगान कर रहे हैं। नेताओं का छिटकने का असर चुनाव परिणाम पर भी साफ दिखाई दे रहा है। 10 सालों में पार्टी लोकसभा और विधानसभा समेत कुल 51 चुनाव हार चुकी है।


आम चुनाव से ठीक पहले इन नेताओं ने छोड़ा साथ
मिलिंद देवड़ा, गीता कोड़ा, बाबा सिद्दीकी, राजेश मिश्रा, अंबरीश डेर, जगत बहादुर अन्नू, चांदमल जैन, बसवराज पाटील, नारण राठवा, विजेंदर सिंह, संजय निरूपम और गौरव वल्लभ।

12 पूर्व मुख्यमंत्री भी पार्टी को कह चुके अलविदा
हिमंत बिस्व सरमा, चौधरी बीरेंदर सिंह, रंजीत देशमुख, जीके वासन, जयंती नटराजन, रीता बहुगुणा जोशी, एन बीरेन सिंह, शंकर सिंह वाघेला, टी. वडक्कन, ज्योतिरादित्य सिंधिया, केपी यादव, प्रियंका चतुर्वेदी, पीसी चाको, जितिन प्रसाद, सुष्मिता देव, ललितेश त्रिपाठी, पंकज मलिक, हरेन्द्र मलिक, इमरान मसूद, अदिति सिंह, सुप्रिया एरन, आरपीएन सिंह, अश्विनी कुमार, रिपुन बोरा, हार्दिक पटेल, सुनील जाखड़, कपिल सिब्बल, कुलदीप बिश्नोई, जयवीर शेरगिल, अनिल एंटनी, सीआर केसवन।

बीते 10 साल में इन चुनावों में कांग्रेस को मिली हार
लोकसभा चुनाव : 2014, 2019
हिमाचल विधानसभा चुनाव : 2017
मध्यप्रदेश विस चुनाव : 2013,2023
उत्तराखंड विस चुनाव : 2017, 2022
उत्तर प्रदेश विस चुनाव : 2017, 2022
राजस्थान विस चुनाव : 2013, 2023
गुजरात विस चुनाव : 2017, 2022
छत्तीसगढ़ विस चुनाव : 2013, 2023
बिहार विस चुनाव : 2015, 2020
झारखंड विस चुनाव : 2014
सिक्किम विस चुनाव : 2014, 2019
असम विस चुनाव : 2016, 2021
अरुणाचल प्रदेश विस चुनाव : 2019
नगालैंड विस चुनाव : 2013, 2018, 2023
मणिपुर विधानसभा चुनाव : 2022
मिजोरम विस चुनाव : 2018
त्रिपुरा विस चुनाव : 2013, 2018, 2023
मेघालय विस चुनाव : 2023
बंगाल विस चुनाव : 2016, 2021
महाराष्ट्र विस चुनाव : 2014, 2019
उड़ीसा विस चुनाव : 2014, 2019
गोवा विस चुनाव : 2017, 2022
कर्नाटक विस चुनाव : 2018
तेलंगाना विस चुनाव : 2018
आंध्र प्रदेश विस चुनाव : 2014, 2019
तमिलनाडु विस चुनाव : 2016, 2021
केरल विस चुनाव : 2016, 2021
पंजाब विस चुनाव : 2022
हरियाणा विस चुनाव : 2014, 2019

Share:

Next Post

आज रात को लगेगा साल का पहला सूर्य ग्रहण, जानें क्‍या भारत पर पड़ेगा असर

Mon Apr 8 , 2024
नई दिल्‍ली (New Delhi) । इस साल का पहला सूर्य ग्रहण (Solar Eclipse) सोमवती अमावस्या (Somvati Amavasya) के दिन पड़ने वाला है। ज्योतिष विद्या में सूर्य ग्रहण को शुभ नहीं माना जाता है। सूर्य ग्रहण लगने से पहले ही सूतक काल लग जाता है। ऐसे में अमावस्या पर इस ग्रहण का क्या प्रभाव रहेगा ये […]