चुनाव 2024 बड़ी खबर राजनीति

राज्यसभा के लिए कांग्रेस ने 4 उम्मीदवारों की लिस्ट जारी की, सोनिया गांधी को राजस्थान से टिकट

नई दिल्ली। कांग्रेस (Congress) पार्टी की ओर से राज्यसभा चुनावों के लिए चार उम्मीदवारों की लिस्ट जारी की गई है। इस लिस्ट में राजस्थान से पार्टी उम्मीदवार के तौर पर सोनिया गांधी का भी नाम है। सोनिया गांधी (Sonia Gandhi) आज जयपुर में राज्यसभा के लिए नामांकन भी भरने वाली है। कांग्रेस की ओर से जारी ताजा लिस्ट में सोनिया गांधी के अलावा डॉ. अखिलेश प्रसाद सिंह, अभिषेक मनु सिंघवी और चंद्रकांत हंदोरे (Dr. Akhilesh Prasad Singh, Abhishek Manu Singhvi and Chandrakant Handore) का नाम भी शामिल है।


डॉ. अखिलेश प्रसाद सिंह को बिहार से राज्यसभा का टिकट दिया गया है। वहीं अभिषेक मनु सिंघवी को हिमाचल से कांग्रेस पार्टी ने राज्यसभा का उम्मीदवार घोषित किया है। महाराष्ट्र से चंद्रकांत हंदोरे को टिकट मिला है। पिछली बार चंद्रकांत हंडोरे को विधान परिषद में टिकट मिला था लेकिन वो चुनाव हार गए थे।

कांग्रेस की ओर से सोनिया गांधी को राज्यसभा में भेजने से इस बात के कयास लगाए जा रहे हैं कि पार्टी रायबरेली की सीट से प्रियंका गांधी को लोकसभा चुनाव में उम्मीदवार बना सकती है। सोनिया गांधी 1999 से लगातार रायबरेली की सीट से लोकसभा का चुनाव जीतती रही हैं। बतौर सांसद वे पहली बार राज्यसभा की मेंबर बनेंगी।

Share:

Next Post

रेस्टोरेंट संचालक ने घर में फांसी लगा ली

Wed Feb 14 , 2024
इंदौर। खुड़ैल पुलिस (Khudail Police) ने बताया कि सात मील इलाके में रहने वाले 26 साल के अजय पिता अंतरसिंह चौधरी को फांसी के फंदे से उतारकर अस्पताल (Hosiptal) ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत बता दिया। प्रारंभिक पड़ताल में यह बात सामने आ रही है कि अजय का चौधरी रेस्टोरेंट है। अजय […]