इंदौर न्यूज़ (Indore News)

इंदौर में टैक्स के विरोध में कांग्रेस ने चलाया जनजागृति अभियान

इन्दौर। नगर निगम (Municipal Corporation)  द्वारा लगाए जा रहे तीन टैक्स (Tax) के विरोध में कांग्रेस (Congress) आज सडक़ पर उतरी और जन जागरण अभियान चलाया। प्रात: 10 बजे कांग्रेस के नेता बड़ा गणपति चौराहे (Bada Ganapati Crossroads) पर इकट्ठा हुए और नगर निगम द्वारा लगाए जा रहे टैक्स का उन्होंने विरोध करते हुए आम लोगों से अपील की कि वे बड़े हुए टैक्स की राशि का भुगतान न करें। इसके बाद कांग्रेस के नेता एक बड़ी गाड़ी में संवार हुए और नगर निगम और भाजपा सरकार (BJP Government) के खिलाफ नारे बाजी करते हुए विभिन्न क्षेत्रों में घुमे। इस मौके पर पूर्व कैबिनेट मंत्री जीतू पटवारी ( Jeetu Patwari), विधायक संजय शुक्ला (Sanjay Shukla), शहर अध्यक्ष विनय बाकलीवाल, आलोक शुक्ला, राजेश चौकसे, सत्यनारायण सलवाडिय़ा, दीपक छाबड़ा, सर्वेश तिवारी, दीपक वानखेड़े, टंटू शर्मा, सन्नी राजपाल, शैलू सेन, शैलेष गर्ग, राजेश चौरसिया, धर्मेंद्र गेंदर, संजय बाकलीवाल सहित बड़ी संख्या में कांग्रेसी मौजूद थे। कांग्रेस ने यह भी घोषणा की कि निगम चुनाव में अगर कांग्रेस की परिषद बनी तो कोई भी नया टैक्स नहीं लगाया जाएगा। वहीं वर्तमान में जो टैक्स आम लोगों के लिए लागू हैं उससे भी उन्हें राहत दी जाएगी।

85 वार्डों में विरोध प्रदर्शन करेगी कांग्रेस…मंडलम् अध्यक्ष और आईटी सेल को सौंपी जिम्मेदारी
कोरोना काल (Corona period) में निगम द्वारा बढ़ाए जा रहे टैक्सों का चारों ओर विरोध शुरू हो गया है। निगम चुनाव के पहले कांग्रेस को टैक्स के रूप में एक बड़ा चुनावी मुद्दा भी मिल गया है। इसके चलते कांग्रेस शहर के 85 वार्डों में बढ़ाए जाने वाले टैक्सों को लेकर विरोध प्रदर्शन की तैयारी में जुट गई है।


कोरोना वायरस (Corona virus) के संक्रमण के चलते आम लोगों की आर्थिक स्थिति वैसे ही खराब है, ऐसे में निगम ने जलकर, संपत्तिकर और नया सीवरेज टैक्स लागू करने की घोषणा की है। बढ़ाए जा रहे टैक्स का कांग्रेस और भाजपा दोनों राजनीतिक दलों ने विरोध किया है। वहीं कांग्रेस ने टैक्स को लेकर 85 वार्डों में विरोध प्रदर्शन की घोषणा भी कर दी है। शहर अध्यक्ष विनय बाकलीवाल (Vinay Bakaliwal)  के अनुसार अभी जो टैक्स के रूप में 350 रुपए चुकाने होते हैं वह बढक़र 940 रुपए हो जाएंगे। ईमानदार करदाताओं पर यह एक और आर्थिक बोझ होगा। बढ़े हुए टैक्स के विरोध में कांग्रेस के मंडलम् अध्यक्ष और आईटी सेल के पदाधिकारियों को वार्ड स्तर पर विरोध प्रदर्शन करने की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

Share:

Next Post

दो लोगों पर हमले से गुस्साए ग्रामीण टूट पड़े तेंदुए पर, गंभीर हालत में झू लाए

Thu Apr 1 , 2021
नारायणगढ़ में कल शाम हुई घटना, झू के अधिकारियों की टीम ऑपरेशन और इलाज में जुटी इन्दौर। कल शाम नारायणगढ़ क्षेत्र (Naraingarh region) में एक तेंदुए (leopards) द्वारा दो लोगों पर हमला कर उन्हें घायल कर दिया गया। इसके बाद ग्रामीणों (villagers) की भीड़ वहां जमा हो गई और तेंदुए को घेरकर उस पर पथराव […]