img-fluid

जन समस्याओं को लेकर कांग्रेस ने घेरा निगम मुख्यालय

May 26, 2026

  • पुलिस प्रशासन और प्रदर्शनकारियों में झड़प, चले वॉटर कैनन

जबलपुर। शहर में पेयजल, स्वच्छता, अमृत-2 योजना की कथित अनियमितताओं, आउटसोर्स कर्मचारियों के वेतन, नामांतरण-लीज प्रकरणों में देरी और बढ़ती नागरिक समस्याओं को लेकर सोमवार को शहर कांग्रेस कमेटी के मार्गदर्शन में कांग्रेस पार्षद दल और शहर युवा कांग्रेस ने नगर निगम मुख्यालय का घेराव किया। प्रदर्शन के दौरान बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता मालवीय चौक पर एकत्र हुए और रैली के रूप में निगम मुख्यालय की ओर बढ़े।



  • इस दौरान पुलिस और प्रशासन ने प्रदर्शनकारियों को रोकने का प्रयास किया। कांग्रेस नेताओं का आरोप है कि पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को तितर-बितर करने के लिए वॉटर कैनन का इस्तेमाल किया और कई नेताओं एवं कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार कर लिया। धरने और प्रदर्शन का नेतृत्व पूर्व विधायक लखन घनघोरिया के मार्गदर्शन में शहर कांग्रेस अध्यक्ष सौरभ नाटी शर्मा, नेता प्रतिपक्ष अमरीष मिश्रा, पूर्व पार्षद जितिन राज, शहर युवा कांग्रेस अध्यक्ष सोनू कुकरेले सहित कांग्रेस के अनेक वरिष्ठ नेताओं ने किया। प्रदर्शनकारियों ने नगर निगम प्रशासन और महापौर के खिलाफ जमकर नारेबाजी करते हुए शहर की विभिन्न जनसमस्याओं को लेकर ज्ञापन सौंपने की मांग की। कांग्रेस नेताओं ने आरोप लगाया कि शहर में संचालित 312 करोड़ रुपये की अमृत-2 जल योजना में भारी अनियमितताएं और भ्रष्टाचार हो रहा है। उन्होंने कहा कि करोड़ों रुपये खर्च किए जाने के बावजूद शहर के कई क्षेत्रों में आज भी नागरिकों को पर्याप्त और स्वच्छ पेयजल उपलब्ध नहीं हो पा रहा है। कांग्रेस नेताओं ने नगर निगम की स्वच्छता व्यवस्था को भी कठघरे में खड़ा किया। उनका आरोप था कि शहर में डोर-टू-डोर कचरा संग्रहण व्यवस्था लगभग ठप्प हो चुकी है। कई वार्डों में समय पर कचरा नहीं उठाया जा रहा, जिसके कारण गंदगी फैल रही है और लोगों को स्वास्थ्य संबंधी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।

    Share:

  • सड़क हादसे के बाद दर्द से तड़प रहा आदिवासी परिवार... 25 दिन बीतने के बाद भी दर्ज नहीं हुई एफआईआर

    Tue May 26 , 2026
    सुखसागर अस्पताल के रवैए और बरगी पुलिस की भूमिका पर उठे सवाल जबलपुर। सड़क हादसों में घायल लोगों को समय पर इलाज और न्याय दिलाने का दावा करने वाली व्यवस्था पर एक बार फिर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं। इस बार मामला बरगी थाना क्षेत्र का है, जहां एक गरीब आदिवासी परिवार बीते 25 […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved