भोपाल न्यूज़ (Bhopal News)

11 मंत्रियों के खिलाफ ताल ठोकेगी कांग्रेस

  • कमलनाथ और दिग्विजय कर चुके हैं सभाएं और बैठकें

भोपाल। प्रदेश में विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस गोपनीय तौर पर काम कर रही है। जिसकी खबरें धीरे-धीरे बाहर आना शुरू हो गईं हैं। कांग्रेस सभी जिलों के लिए अलग-अलग वचन पत्र तैयार करने का काम कर रही है। इस बीच कांग्रेस ने 230 विधानसभा क्षेत्रों में से कुछ क्षेत्र ऐेसे चिह्नित किए हैं, जिनके लिए विशेष रणनीति बनाई है। ये वे चुनाव क्षेत्र हैं, जहां से कांग्रेेस छोड़कर भाजपा में शामिल होने वाले विधायक चुनाव लड़ेंगे। जिनमें सरकार के 11 मंत्री भी शामिल हंै।



कांग्रेस की रणनीति टीम के पदाधिकारी के अनुसार चुनाव में गद्दार शब्द का प्रयोग खूब किया जाएगा, लेकिन सभी क्षेत्र में नहीं। सिर्फ उन क्षेत्रों में होगा, जहां से विधायकों ने दल बदला था। इसके अलावा कांग्रेस की आरोप पत्र समिति ने दल बदलने वाले नेताओं से जुड़ी जानकारी एकत्रित की है। जिसमें अवैध कारोबार से जुड़े परिवार और रिश्तेदार, क्षेत्र का भ्रष्टाचार भी शामिल है। इसको लेकर कांग्रेस की रणनीति ने ज्यादा जोर दिया है। इन चुनाव क्षेत्रों में ग्वालियर, बमोरी, सुरखी, सांची, सांवेर, अंबाह, मेहगांव, पोहरी, अशोकनगर, मुंगावली, अनूपपुर, हाटपिपल्या, बदरावर, सुवासरा, मलहरा, नेपानगर, मांधाता आदि शामिल हैं। कांग्रेस आरोप पत्र समिति के उपाध्यक्ष पारस सकलेचा से अभी तक 392 आरोप तैयार किए हैं। जिनमें ज्यादातर मामले भ्रष्टाचार से जुड़े हैं। कारम बांध जैसे मामलों को भी शामिल किया जा रहा है। कुछ क्षेत्रों के लिए ज्यादा तथ्य जुटाए गए हैं।

विभागों का भ्रष्टाचार की बनाई सूची
कांग्रेस की आरोप पत्र समिति ने सरकार के 11 मंत्रियों के विभागों पर ज्यादा जोर दिया है। ये वे मंत्री हैं, जो कांग्रेस से भाजपा में आए थे। इन मंत्रियों के विभागों के भ्रष्टाचार, भ्रष्टाचार से जुड़ी शिकायतें भी शामिल हैं। साथ ही विधानसभा में मंत्रियों ने जो जवाब दिए हैं, उसको भी शामिल किया है। जिन मंत्रियों को घेरने के लिए कांग्रेस ने विशेष रणनीति बनाई है उनमें प्रद्युम्र सिंह तोमर, महेन्द्र सिंह सिसौदिया, गोविंद सिंह राजपूत, प्रभुराम चौधरी,तुलसी सिलावट, बिसाहूलाल सिंह, ओपीएस भदौरिया, सुरेश धाकड़, वृजेन्द्र यादव, राजवर्धन सिंह दत्तीगांव, हरदीप सिंह डंग शामिल हैं।

Share:

Next Post

प्रदेश के कई जिलों में येलो अलर्ट

Tue May 16 , 2023
भोपाल। प्रदेश में मौसम की रंगत एक बार फिर बदल गई है। सोमवार को सुबह से तीखी धूप और गर्म हवा लोगों को बेचैन करती रही। जोर पकड़ती गर्मी पसीने छुड़ाती रही। लेकिन दोपहर होते ही मौसम की रंगत बदलने लगी। आसमान पर हल्के बादल मंडराने लगे। चिलचिलाती धूप और गर्मी से परेशान लोगों के […]