उज्‍जैन न्यूज़ (Ujjain News)

कांग्रेस के युवा अध्यक्ष रवि भदौरिया ने महाकाल दर्शन कर किया पदभार ग्रहण

  • सभी वरिष्ठ नेताओं एवं कार्यकर्ताओं को साथ में लेकर करूंगा-गुटबाजी से ऊपर उठकर होगी वर्किंग-रैली के रूप में पहुँचे शहर कांग्रेस कार्यालय

उज्जैन। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष श्री कमलनाथ ने युवा नेता रवि भदौरिया को शहर कांग्रेस अध्यक्ष बनाया है एवं आज भगवान महाकाल के दर्शन कर उन्होंने पदभार ग्रहण किया तथा कहा कि वे सभी को साथ में लेकर कार्य करेंगे। हाल ही में पूर्व मुख्यमंत्री तथा कांगे्रस के प्रदेश अध्यक्ष कमलनाथ ने युवा नेता रवि भदौरिया को शहर कांगे्रस अध्यक्ष की कमान सौंपी है। श्री भदौरिया वर्तमान में प्रदेश कांग्रेस के महामंत्री का पद संभाल रहे थे और इसके साथ ही वे शहर कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष भी थे। वे शुरुआत से ही कांग्रेस में सक्रिय रहे हैं तथा विभिन्न पदों पर रहते हुए उन्होंने संगठन के लिए काम किया है। आगामी नगर निगम तथा इसके बाद विधानसभा चुनाव होना हैं। इसे देखते हुए पार्टी आलाकमान ने रवि भदौरिया को उज्जैन शहर कांग्रेस अध्यक्ष का पद्भार सौंपा है। आज सुबह पद्भार ग्रहण करने से पहले श्री भदौरिया ने महाकालेश्वर मंदिर में जाकर अभिषेक पूजन किया तथा उसके बाद वे वहाँ से रैली के रूप में पद्भार ग्रहण करने के लिए कांग्रेस कार्यालय पहुँचे।


नवनियुक्त शहर कांगे्रस अध्यक्ष रवि भदौरिया के महाकाल दर्शन करने के उपरांत यह रैली महाकाल मंदिर चौराहा से आरंभ होकर गुदरी चौराहा, पटनी बाजार, गोपाल मंदिर, छत्रीचौक, छोटा सराफा, सतीगेट, कंठाल, नईसड़क होते हुए क्षीरसागर स्थित कांग्रेस कार्यालय पहुँची। इस दौरान जगह-जगह रैली का स्वागत किया गया। रैली के कांग्रेस कार्यालय पर समापन के बाद श्री भदौरिया ने यहाँ शहर कांग्रेस अध्यक्ष का पार्टी के वरिष्ठ नेताओं और कार्यकर्ताओं की मौजूदगी में पद्भार ग्रहण किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि पार्टी के सभी वरिष्ठ नेताओं एवं कार्यकर्ताओं को साथ में लेकर चलूँगा तथा गुटबाजी से ऊपर उठकर पार्टी तथा संगठन के हित में काम करूँगा। इस अवसर पर पूर्व मंत्री सज्जनसिंह वर्मा, पूर्व विधायक डॉ. बटुकशंकर जोशी, पूर्व सांसद सत्यनारायण पंवार, मनोहर बैरागी, महावीरप्रसाद वशिष्ठ, विधायक महेश परमार, दिलीप गुर्जर, रामलाल मालवीय, मुरली मोरवाल, जिला पंचायत अध्यक्ष करण कुमारिया, ग्रामीण जिला कांग्रेस अध्यक्ष कमल पटेल, प्रदेश महिला कांग्रेस की उपाध्यक्ष नूरी खान, पूर्व शहर अध्यक्ष अनंतनारायण मीणा, राजहुजूरसिंह गौर, अजीतसिंह ठाकुर, आजाद यादव, विक्की यादव, माया त्रिवेदी, योगेश शर्मा, मनीष शर्मा, चेतन यादव सहित सभी ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष, महिला कांग्रेस, युवक कांग्रेस, एनएसयूआई, कांग्रेस सेवादल के अलावा पार्टी के सभी प्रकोष्ठों के पदाधिकारी और कार्यकर्ता रैली और पद्भार ग्रहण समारोह के दौरान मौजूद रहे।

Share:

Next Post

सगे भाईयों ने महिला पर चाकुओं से हमला कर किया अधमरा

Thu May 26 , 2022
पुलिस ने दर्ज किया हत्या के प्रयास का मामला, महिला की हालत गंभीर जबलपुर। पिता से महिल का बात करना और उसके घर आना-जाना बेटों को इस कदर नागवार गुजरा की उन्होंने महिला पर चाकुओं से दनादन वार कर उसे अधमरा कर दिया। घटना के बाद पुलिस ने जहां दोनों युवकों के विरुद्ध हत्या के […]