उज्‍जैन न्यूज़ (Ujjain News)

कांग्रेसी राहुल गाँधी की यात्रा में व्यस्त रहे और भाजपा ने खूब नाम बढ़वा लिए

  • नगर अध्यक्ष ने कहा भाजपा दो दिन विशेष अभियान चलाएगी

उज्जैन। भाजपा नगर अध्यक्ष ने कहा है कि पिछले दो दिनों से मतदाता सूची में नाम जोडऩे का काम करने का अभियान चल रहा है, वहीं कांगे्रसी राहुल गाँधी की यात्रा की थकान उतार हरे हैं। भाजपा मतदाता सूची जांचने में जी-जान से जुट गई है, लेकिन कांग्रेस ने इस बारे में अभी तक कोई अभियान शुरू नहीं किया है। कांग्रेसी नेता राहुल गांधी की यात्रा में व्यस्त होने का बहाना बनाते रहे और कुछ थकान उतारने की बात कह रहे हैं। पुनरीक्षण कार्यक्रम में मात्र 5 दिन बचे हैं, लेकिन स्थिति को देखकर नहीं लगता कि कांग्रेस अब मतदाता सूची से संबंधित कोई अभियान शुरू कर सकती है।



भाजपा ने अपने सभी बूथ, वार्ड और मंडल अध्यक्षों को मतदाता सूची जांचने में जुटा रखा है। इसके बाद मोर्चा और प्रकोष्ठ के अध्यक्षों को भी उनके पदाधिकारियों के माध्यम से मंडलों की जवाबदारी सौंप दी है। भाजपा कार्यालय से भी इस पर मॉनीटरिंग की जा रही है। बताया जा रहा है कि इस दौरान हजारों की संख्या में फर्जी नाम हटाए गए हैं और इतने ही नाम जोड़े गए हैं, जिनके नाम गलत तरीके से काट दिए गए थे। आंकड़ों का खुलासा अभी भाजपा नहीं कर रही है।

Share:

Next Post

उज्जैन में 80 करोड़ से ज्यादा बाकी है आयुष्मान के बिल

Sun Dec 4 , 2022
3 हजार करोड़ से ज्यादा के क्लेम शासन को मिले, निजी और सरकारी अस्पतालों में होता है कार्डधारी गरीबों का नि:शुल्क उपचार उज्जैन। केन्द्र सरकार की आयुष्मान योजना का लाभ गरीबों को मिलता है, जिसमें निजी या सरकारी अस्पतालों में नि:शुल्क इलाज की सुविधा मिलती है। 5 लाख रुपए तक का इलाज जिन निजी और […]