
भोपाल। मध्यप्रदेश विधानसभा चुनाव (Madhya Pradesh Assembly Elections) में प्रियंका गांधी (Priyanka gandhi) कांग्रेस के इलेक्शन कैंपेन की कमान संभालेंगी। मध्यप्रदेश (Madhya pradesh) में वह लगभग 40 जनसभाएं और रैलियां करेंगी। एक दिन में उनकी 2 से 3 रैलियां रहेंगी। चुनाव की घोषणा होने के बाद कांग्रेस महासचिव प्रियंका कमोबेश हर दूसरे दिन यहां रहेंगी।
प्रियंका के साथ कई बार राहुल गांधी भी नजर आएंगे, लेकिन मध्यप्रदेश में कैंपेन की रणनीति को अंतिम रूप प्रियंका ही देंगी। राहुल छत्तीसगढ़, राजस्थान का कैंपेन लीड करेंगे। बीच-बीच में प्रियंका भी छत्तीसगढ़, राजस्थान व तेलंगाना में सभाएं करेंगी।
प्रियंका के दफ्तर ने भी इस बात की पुष्टि की है कि चुनाव की घोषणा होते ही प्रियंका गांधी के MP में दौरे शुरू हो जाएंगे। हमने कांग्रेस से जुड़े वरिष्ठ नेताओं से सवाल किया कि क्या प्रियंका MP में कैंप करेंगी? तो जवाब मिला कि ऐसा नहीं होगा। प्रियंका औसतन हर दूसरे- तीसरे दिन मध्यप्रदेश में होंगी।
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved