देश भोपाल न्यूज़ (Bhopal News) मध्‍यप्रदेश

भगवान श्रीरामलला की प्राण-प्रतिष्ठा अद्भुत क्षण: मुख्यमंत्री डॉ. यादव

– रामोत्सव कार्यक्रम में शामिल हुए मुख्यमंत्री डॉ. यादव

भोपाल (Bhopal)। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव (Chief Minister Dr. Mohan Yadav) रविवार देर शाम भोपाल में पीर गेट (सोमवारा) स्थित कर्फ्यू वाली माता मंदिर (curfew wali mata temple) पर आयोजित रामोत्सव कार्यक्रम (Ramotsav program) में शामिल हुए। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि हम मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान राम के वंशज हैं। भगवान श्रीराम ने अहंकारी रावण का अंत कर उसके अहंकार को समाप्त कर दिया था। उनका जीवन संघर्ष से भरा हुआ था। भगवान राम की प्राण प्रतिष्ठा भारत और मध्यप्रदेश के लिए अद्भुत क्षण है।


मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने उपस्थित रामभक्तों को हाथ जोड़कर अभिवादन किया और श्रीरामलला की प्राण-प्रतिष्ठा के लिए बधाई दी। उन्होंने 56 भोगय प्रसाद का निरीक्षण एवं फुलझड़ी जलाकर जश्न मनाया। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने दीप प्रज्जवलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। उन्होंने कार्यक्रम में भजन कीर्तन भी सुने।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि 22 जनवरी को अयोध्या में भगवान श्रीराम की लाखों वर्षों की प्रतीक्षा के बाद धूमधाम से प्राण-प्रतिष्ठा होने जा रही है। हम भगवान श्रीराम की प्राण-प्रतिष्ठा कर भारत का झंडा दुनिया में बुलंद करने जा रहे हैं। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के कुशल नेतृत्व में यह शुभ कार्य होने जा रहा है।

कार्यक्रम में सांसद वीडी शर्मा, हितानंद शर्मा, पूर्व महापौर आलोक शर्मा, जनप्रतिनिधि, रामभक्त और बड़ी संख्या में आमजन उपस्थित थे। कार्यक्रम में सुप्रसिद्ध कलाकार सौम्या शर्मा और लता मुंशी ने भजनों एवं नृत्य की आकर्षक प्रस्तुति दी। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कलाकारों का स्वागत किया। मुख्यमंत्री डॉ. यादव को पूर्व महापौर आलोक शर्मा ने भगवान श्रीराम की प्रतिकृति भेंट की।

Share:

Next Post

अयोध्या की तरह सजी महाकाल की नगरी, भोपाल-इंदौर समेत पूरा मप्र हुआ जगमग

Mon Jan 22 , 2024
भोपाल (Bhopal)। अयोध्या (Ayodhya) में सोमवार नवनिर्मित श्री राम मंदिर (Newly constructed Shri Ram Temple) में भगवान रामलला की प्राण-प्रतिष्ठा (Consecration of Lord Ramlala) होने जा रही है। इसे लेकर पूरा देश राममय हो गया है। मध्यप्रदेश (Madhya Pradesh) में भी जश्न और उत्साह का माहौल (Atmosphere of celebration and enthusiasm) है। उज्जैन के भगवान […]