देश

भाजपा शासित सभी राज्यों में यूसीसी पर विचार

संघ के हाथों में लोकसभा की कमान… बैठकों का दौर जारी

नई दिल्ली। मध्यप्रदेश में लोकसभा चुनाव की कमान संघ ने अपने हाथों में ले ली है। लगातार एक सप्ताह तक संघ प्रमुख मोहन भागवत पदाधिकारियों से चर्चा करेंगे। उज्जैन में आज होने वाली बैठक में सभी भाजपा शासित राज्यों में यूसीसी लागू करने पर विचार किया जाएगा।


उज्जैन में संघ प्रमुख मोहन भागवत संघ पदाधिकारियों से इस मुद्दे पर चर्चा कर रहे हैं। बैठक में भैया जोशी, सुरेश सोनी, दत्तात्रय हसबोले, संघ कार्यवाहक अरुण कुमार, डॉ. कृष्णगोपाल, डॉ. मनमोहन वैद्य शामिल हैं। संघ की अगली बैठक 9 से 11 फरवरी को मुरैना में होगी। उत्तराखंड के बाद सभी भाजपा शासित राज्यों में भी यूसीसी लागू होना तय है।

Share:

Next Post

डिंडौरी कांग्रेसमुक्त, दिग्गी के घर में भी सेंध

Thu Feb 8 , 2024
कांग्रेस में तोडफ़ोड़… 24 घंटे में कई कांग्रेसी भाजपाई बन गए गुरुवार। लोकसभा चुनाव से पहले मध्यप्रदेश कांग्रेस में बड़े पैमाने पर भगदड़ मची है। हर दिन बड़ा नेता पार्टी का साथ छोड़ रहा है। 24 घंटे में जबलपुर, डिंडौरी, राघौगढ़ से कई बड़े नेता कांग्रेस का साथ छोड़ भाजपा में शामिल हो गए। कल […]