भोपाल न्यूज़ (Bhopal News)

उपचुनाव की घोषणा होते ही दावेदार सक्रिय

  • अब चेहरों की चुनौती, टिकट की रस्साकशी होगी शुरू

भोपाल। उपचुनाव की घोषणा होते ही भाजपा और कांग्रेस (BJP and Congress) के दावेदार सक्रिय हो गए हैं। सबसे अधिक दावेदारी खंडवा लोकसभा सीट (Khandwa Lok Sabha seat) के लिए है। साथ ही अन्य दलों में सशक्त चेहरों को भी अपने पाले में लाकर टिकट देने के आसार बनते नजर आ रहे हैं। दोनों दलों ने अब मैदान में उतरकर जोर-आजमाईश की तैयारी कर ली है। चुनाव का ऐलान होने के बाद अब टिकट की रस्साकशी प्रमुख हो गई है। दोनों पार्टियों को जल्द उम्मीदवार चेहरों का फैसला करना होगा। तब तक के लिए राज्य मुख्यालय से लेकर बूथ तक दोनों पार्टियों ने अपनी बिसात बिछाना शुरू कर दिया है।



प्रदेश भाजपा (State BJP) लगातार उपचुनाव के लिए तैयारी कर रही है। भाजपा में सत्ता-संगठन ने मिलकर संयुक्त रूप से मैदान में बिसात बिछा दी है। मंगलवार को प्रदेश भाजपा कार्यालय में अनुसूचित जनजाति मोर्चा की बैठक की। इसके बाद पदाधिकारियों कभी अलग से प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा ने बैठक की। सभी को उपचुनाव में जुटने का साफ संदेश दे दिया गया। दूसरी ओर सीएम शिवराज सिंह चौहान ने भी मंत्रियों के साथ उपचुनाव को लेकर चर्चा की। जिन मंत्रियों को उपचुनाव वाले क्षेत्रों की जिम्मेदारी हैं, उन्हें अब आचार संहिता के हिसाब से काम करने की नसीहत दी गई। भाजपा हर सीट के लिए मंत्री और संगठन पदाधिकारी की डॅयूटी लगा चुकी है। इसके अलावा अन्य प्रभारी भी नियुक्त किए जा चुके हैं। प्रदेश कांग्रेस भी उपचुनाव के लिए पूरी तरह तैयार है। कांग्रेस ने हर सीट के लिए प्रभारी पहले ही तैनात कर दिए हंै, लेकिन टिकट को लेकर कोई फैसला नहीं किया है। अभी कांग्रेस टिकट के लिए सर्वे करा रही है। प्रदेश अध्यक्ष कमलनाथ तीन नवंबर को भोपाल आएंगे। इसके बाद उपचुनाव के लिए बैठक होगी। अभी हर सीट की रिपोर्ट बुलाई गई है। फीडबैक के आधार पर पार्टी हर कदम तय कर रही है। खंडवा लोकसभा सीट पर भी हर विधानसभा के लिए प्रभारी बनाए गए हैं। पार्टी ने बूथ स्तर तक तैयारी शुरू कर दी है।

एक संसदीय 3 विधानसभा सीट पर उपचुनाव
खंडवा लोकसभा अंतर्गत 19 लाख 59 हजार मतदाता प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला करेंगे। खंडवा लोक सभा में चार जिलों की 8 विधानसभा शामिल हैं। प्रशासन ने मतदान के लिए 2367 मतदान केंद्र बनाए हैं। इधर कांग्रेस में पूर्व सांसद अरुण यादव द्वारा सघन जनसंपर्क किया जा रहा है। हालांकि अरुण यादव के नाम को लेकर अब तक पार्टी कोई एकमत नहीं है। गौरतलब है कि खंडवा लोकसभा चुनाव सहित निवाड़ी, पृथ्वीपुर, जोबट और रैगांव विधानसभा में 30 अक्टूबर को मतदान होना है।

Share:

Next Post

UP : रेलवे ने 80 ट्रेनों का बदला समय, स्पेशल का ही देना होगा किराया, देखें नया टाइम टेबल

Fri Oct 1 , 2021
मुरादाबाद। रेल मंडल से गुजरने वाली ऋषिकेश-बांदीकुई पैसेंजर और हेमकुंट एक्सप्रेस समेत 80 ट्रेनों के समय में थोड़ा बदलाव किया गया है। हालांकि इन ट्रेनों में यात्रियों को स्पेशल ट्रेनों का किराया ही देना होगा। रेलवे बोर्ड या मंत्रालय स्तर से नए टाइम टेबल की आधिकारिक घोषणा हुई है। सभी रेल मंडलों ने अपने मंडल […]