बड़ी खबर

भारत में कोरोना संक्रमित मरीजों का रिकवरी रेट बेहतर, कम वेंटिलेटर की जरूरत

  • 10 लाख कोरोना मरीज हुए रिकवर
  • देश में कुल संक्रमितों का आंकड़ा पहुंचा 16 लाख के ऊपर

नई दिल्ली। कोविड-19 के रेकॉर्ड केसेज के बीच एक अच्‍छी खबर है। अब तक दो-तिहाई कोरोना मरीज ठीक होकर घर जा चुके हैं। ग्रुप ऑफ मिनिस्‍टर्स की मीटिंग में केंद्रीय स्‍वास्‍थ्‍य मंत्री डॉ. हषवर्धन ने यह जानकारी दी। उन्‍होंने बताया कि ‘पिछले 24 घंटों में कोविड-19 से रिकवर हो चुके मरीजों का आंकड़ा 10 लाख पार कर गया है। आज की तारीख में 10,57,805 लोग कोरोना मुक्‍त हो चुके हैं। देश में कुल 16,38,870 मामले हैं। हषवर्धन के मुताबिक, भारत का रिकवरी रेट बेहतर होकर 64.54 प्रतिशत हो गया है। फैटलिटी रेट में भी गिरावट दर्ज की जा रही है। इस बीमारी से मृत्यु दर घटकर 2.18 प्रतिशत हो गई है।
भारत का रिकवरी रेट लगातार बेहतर हो रहा है। जुलाई के आखिरी हफ्ते में रेकॉर्ड संख्‍या में रिकवरी दर्ज की जा रही हैं। फिलहाल भारत में 5,45,318 ऐक्टिव केस हैं जो रिकवर्ड केसेज का लगभग आधा हैं। कोरोना वायरस के खिलाफ लड़ाई जीतने वाले लोगों की संख्‍या 10 लाख का आंकड़ा पार कर गई है। पिछले 24 घंटों में 37 हजार से ज्‍यादा लोग ठीक होकर अपने घर लौटे हैं। देश में 0.27 प्रतिशत मरीज ऐसे हें जो वेंटिलेटर पर थे, 1.58 प्रतिशत आईसीयू में एडमिट हैं। 2.28 फीसदी मरीजों को किसी तरह के ऑक्सिजन सपोर्ट की जरूरत पड़ रही है। डॉ. हषवर्धन ने कहा कि भारत में कोरोना के मामले 21 दिन में डबल हो रहे हैं। जून के महीने में डबलिंग रेट 10-12 दिन के बीच था। केंद्रीय स्वास्‍थ्‍य मंत्री ने टेस्टिंग इन्‍फ्रास्‍ट्रक्‍चर में सुधार की बात करते हुए कहा कि पिछले 24 घंटों में 6.42 लाख से ज्‍यादा सैंपल्‍स टेस्‍ट किए गए हैं। स्‍वास्‍थ्‍य मंत्री ने दावा किया कि पिछले एक महीने में देशभर में करीब एक करोड़ टेस्‍ट हुए हैं।
केंद्रीय स्‍वास्‍थ्‍य मंत्री की अध्‍यक्षता में हुई बैठक निर्माण भवन में हुई। इसमें विदेश मंत्री एस जयशंकर और नागरिक उड्डयन मंत्री हरदीप सिंह पुरी भी शामिल हुए। देशभर में पिछले 24 घंटों में कोविड-19 के सर्वाधिक 55,078 मामले सामने आए हैं। महज दो दिन पहले देश में कोरोना के 15 लाख मामले थे। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के डेटा के मुताबिक, पिछले 24 घंटों में 779 और लोगों की मौत होने के बाद मृतक संख्या 35,747 हो गई है। यह लगातार दूसरा दिन है जब 50,000 से अधिक कोविड-19 के मामले सामने आए हैं। देश में अब भी 5,45,318 लोग संक्रमण की चपेट में हैं।
संक्रमण से अब तक हुई 35,747 मौत में, महाराष्ट्र में सबसे अधिक 14,728 लोगों की मौत हुई है। इसके बाद दिल्ली में 3,936 लोगों की मौत हुई है। तमिलनाडु में 3,838, गुजरात में 2,418, कर्नाटक में 2,230, उत्तर प्रदेश में 1,587, पश्चिम बंगाल में 1,536, आंध्र प्रदेश में 1,281 और मध्य प्रदेश में 857 लोगों ने दम तोड़ा है। राजस्थान में कोविड-19 से अब तक 663 लोगों की, तेलंगाना में 505, हरियाणा में 417, पंजाब में 370, जम्मू-कश्मीर में 365, बिहार में 282, ओडिशा में 169, झारखंड में 103, असम में 94, उत्तराखंड में 76 और केरल में 70 लोगों की मौत हुई है।

Share:

Next Post

शिया वक्फ बोर्ड के अध्यक्ष वसीम रिजवी अयोध्या पहुंचे

Fri Jul 31 , 2020
वसीम रिजवी ने संतों से की मुलाकात बोले- अयोध्या मेरा घर, अपनों से मिलने आया हूं अयोध्या। शिया वक्फ बोर्ड के अध्यक्ष वसीम रिजवी ने शुक्रवार को अयोध्या का दौरा किया और संतों से मुलाकात की। उन्होंने श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय से भी मुलाकात की। उन्होंने कहा कि अयोध्या मेरा […]