देश

पूर्वोत्तर में कोरोना संक्रमितों की संख्या 3,09819 हुई

गुवाहाटी । सिक्किम समेत पूर्वोत्तर के आठों राज्यों में कोरोना के मरीजों की संख्या में पिछले कुछ दिनों से काफी कमी देखी जा रही है। स्वस्थ होने वाले मरीजों की दर में काफी तेजी से वृद्धि हो रही है। हालांकि, प्रतिदिन जांच की संख्या में भी भारी वृद्धि हुई, उसके बावजूद संक्रमितों की संख्या में काफी कमी दर्ज की जा रही है। पूर्वोत्तर में सबसे अधिक मामले असम में, दूसरे नंबर पर त्रिपुरा व तीसरे पर मणिपुर है।

पूर्वोत्तर में पिछले 24 घंटों के दौरान 837 नये मरीजों की शिनाख्त हुई है। इस तरह संक्रमितों की कुल संख्या 309819 हो गई है जिसमें से 296566 मरीज स्वस्थ्य हो गए हैं। पिछले 24 घंटों में कुल 1087 मरीज पूरी तरह से स्वस्थ्य हुए हैं। जबकि 11203 मरीजों का विभिन्न अस्पतालों में इलाज चल रहा है और 1853 मरीजों की मौत हो गई है, जबकि, 05 मरीज पूर्वोत्तर से बाहर चले गए हैं।

असम में नये मरीजों की संख्या 242 शिनाख्त हुई है। राज्य में कुल मरीजों की संख्या 210696 है। जबकि 206398 मरीज स्वस्थ्य हो गए हैं। पिछले 24 घंटे में 357 मरीज स्वस्थ हुए हैं और 3328 मरीजों का इलाज विभिन्न अस्पतालों में चल रहा है। इस बीच 967 मरीजों की मौत हुई है तथा 03 मरीज राज्य से बाहर चले गए हैं।

त्रिपुरा में नये मरीजों की संख्या 77 शिनाख्त हुई है। राज्य में कुल मरीजों की संख्या 32036 है। जबकि 30608 मरीज स्वस्थ्य हो गए हैं। पिछले 24 घंटे में 76 मरीज स्वस्थ हुए हैं और 1044 मरीजों का इलाज विभिन्न अस्पतालों में चल रहा है। इस बीच 361 मरीजों की मौत हुई हैं।

मणिपुर में नये मरीजों की संख्या 159 शिनाख्त हुई है। राज्य में कुल मरीजों की संख्या 22208 है। जबकि 19065 मरीज स्वस्थ्य हो गए हैं। पिछले 24 घंटे में 233 मरीज स्वस्थ हुए हैं और 2918 मरीजों का इलाज विभिन्न अस्पतालों में चल रहा है। इस बीच 225 मरीजों की मौत हुई है।

अरुणाचल प्रदेश में नये मरीजों की संख्या 36 शिनाख्त हुई है। राज्य में कुल मरीजों की संख्या 15904 है। जबकि, 14664 मरीज स्वस्थ्य हो गए हैं। पिछले 24 घंटे में 56 मरीज स्वस्थ हुए हैं और 1212 मरीजों का इलाज विभिन्न अस्पतालों में चल रहा है। इस बीच 48 मरीजों की मौत हुई है।

मेघालय में नये मरीजों की संख्या 85 शिनाख्त हुई है। राज्य में कुल मरीजों की संख्या 10794 है। जबकि, 9955 मरीज स्वस्थ्य हो गए हैं। पिछले 24 घंटे में 283 मरीज स्वस्थ हुए हैं और 734 मरीजों का इलाज विभिन्न अस्पतालों में चल रहा है। इस बीच 102 मरीजों की मौत हुई है।

नगालैंड में 163 नये मरीजों की शिनाख्त हुई है। राज्य में मरीजों की कुल संख्या 10188 हो गई है, वहीं 8897 मरीज स्वस्थ्य हो गए हैं। पिछले 24 घंटों के दौरान 37 मरीज स्वस्थ हुए हैं। जबकि 1134 मरीजों का विभिन्न अस्पतालों में इलाज चल रहा है। अब तक 53 मरीज की मौत हो चुकी है।

सिक्किम में 27 नये मरीजों की शिनाख्त हुई है। राज्य में मरीजों की कुल संख्या 4549 हो गई है और 4060 मरीज स्वस्थ्य हो गए हैं। पिछले 24 घंटों के दौरान 07 मरीज स्वस्थ हुए हैं। जबकि, 313 मरीजों का विभिन्न अस्पतालों में इलाज चल रहा है। अब तक 92 मरीज की मौत हो चुकी है।

मिजोरम में 48 नये मरीजों की शिनाख्त हुई है। राज्य में मरीजों की कुल संख्या 3444 हो गई है और 2919 मरीज स्वस्थ्य हो गए हैं। पिछले 24 घंटों के दौरान 38 मरीज स्वस्थ होकर अपने घर लौट गये हैं। जबकि, 520 मरीजों का विभिन्न अस्पतालों में इलाज चल रहा है। अब तक 05 मरीज की मौत हुई तथा 02 मरीज राज्य से बाहर चले गए हैं।

Share:

Next Post

गुजरात : वडोदरा में दो ट्रकों की टक्कर में 11 लोगों की मौत, 19 घायल

Wed Nov 18 , 2020
वड़ोदरा । गुजरात स्थित वड़ोदरा में वाघोडिया क्रॉसिंग हाईवे पर बुधवार सुबह दो ट्रकों की टक्कर में 11 लोगों की मौत हो गई और 19 लोग घायल हो गए। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां उनका इलाज चल रहा है। जानकारी के अनुसार सूरत से पावागढ़ के रास्ते में टेंपो और डम्पर के […]