उज्‍जैन न्यूज़ (Ujjain News)

सफाई कर्मियों के लिए खरीदे गए सुरक्षा यंत्रों में भ्रष्टाचार.. 23 लाख में क्रय किए 22 आइटम

  • सीवर निरीक्षण कैमरा लगभग 4 लाख रुपए में खरीदा, जबकि बाजार में बेस्ट क्वालिटी कैमरा एक से सवा लाख रुपए में उपलब्ध

उज्जैन। नगर निगम द्वारा सफाईकर्मियों की सुरक्षा के लिए विभिन्न प्रकार के यंत्र खरीदे गए। इन यंत्रों की खरीदी में भारी भ्रष्टाचार की संभावना लग रही है, क्योंकि 23 लाख की जो खरीदी हुई है उसमें कई सामान ऐसे खरीदे गए हैं जो बाजार से दोगुनी से तिगुनी कीमत पर खरीदे गए हैं। नगर निगम आयुक्त के निर्देश पर स्टोर विभाग की प्रमुख और निगम सहायक आयुक्त नीता जैन ने यह खरीदी की है। इनमें सबसे महंगे दो आइटम है जिनमें एक सीवर निरीक्षण कैमरा है। इस सीवर निरीक्षण कैमरे की बेस्ट क्वालिटी की बाजार में कीमत अधिकतम डेढ़ लाख रुपए है लेकिन नगर निगम ने एक ठेकेदार से इस प्रकार के दो निरीक्षण कैमरे खरीदे हैं जिसकी एक की कीमत तीन लाख 94 हजार आई है।


दो कैमरे कुल मिलाकर 7 लाख 88 हजार रुपया में खरीदे गए जो बाजार से करीब 5 लाख रुपया अधिक है। इसके अलावा नाले में सफाई करते समय सांस लेने के लिए एयर ब्री ब्रीथिंग, ब्री दीग ट्रॉली 5 लाख 8 हजार रुपए में खरीदी गई जो बहुत ज्यादा कीमत है। इस प्रकार की ट्राली अधिकतम डेढ़ से 2 लाख रुपए में तैयार की जा सकती है। यह भी अधिक कीमत पर खरीदी गई इसके अलावा अन्य सामान भी ऐसे ही बाजार से अधिक मूल्य पर खरीदे गया है। जब इस संबंध में संबंधित अधिकारियों से पूछा जाता है तो वह शासन के एक ऐप से खरीदना बताते हैं। नगर निगम में सफाई कर्मियों की सुरक्षा के लिए 23 लाख 4 हजार रुपये से अधिक की सामग्री खरीदी गई है। नगर निगम प्रशासक वर्तमान में संभागायुक्त हैं, उन्हें इस खरीदी की जांच करवाना चाहिए। बताया जाता है कि यह सभी आइटम एक ही ठेकेदार से लिए गए हैं और यह ठेकेदार नगर निगम के किसी अधिकारी का रिश्तेदार भी बताया जाता है।

Share:

Next Post

मंडी में गेहूँ की आवक 10 हजार बोरी के अंदर सिमटी

Fri May 20 , 2022
चना तो इस बार वैसे भी कम ही आया-समर्थन मूल्य खरीदी केंद्र भी सूने पड़े 1 दिन में ढाई सौ क्विंटल की ही खरीदी उज्जैन। मंडी में अब गेहूँ का सीजन धीरे-धीरे कमजोर होता जा रहा है अब गेहूं की आवक 10 हजार बोरी के अंदर सिमटने लगी है, वहीं समर्थन मूल्य खरीदी के केंद्र […]