img-fluid

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री को कोर्ट ने जारी किया समन, इस मामले में मांगा जवाब

  • April 17, 2025

    मुंबई। कांग्रेस नेता की एक याचिका पर बंबई उच्च न्यायालय (Bombay High Court) ने महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस (Chief Minister Devendra Fadnavis) को समन जारी किया है। बॉम्बे हाईकोर्ट की नागपुर पीठ ने 2024 के चुनाव परिणाम को चुनौती देने वाली इस याचिका पर फडणवीस से जवाब मांगा। याचिका दाखिल करने वाले कांग्रेस नेता प्रफुल्ल विनोदराव गुडाधे फडणवीस से 39,710 वोट से चुनाव हार गए थे।


    उन्होंने मतगणना प्रक्रिया में खामियों और भ्रष्टाचार का आरोप लगाते हुए अदालत से अपील की है कि 2024 में फडणवीस की जीत को अमान्य घोषित किया जाना चाहिए। कांग्रेस नेता गुडाधे के वकील ने बताया कि जस्टिस प्रवीण पाटिल की पीठ ने सीएम फडणवीस को समन जारी किया है, जिस पर उन्हें आठ मई को जवाब देना है।

    Share:

    राज्यपाल ने MP की पहली DNA सीक्वेंसर मशीन का किया लोकार्पण

    Thu Apr 17 , 2025
    भोपाल। भोपाल (Bhopal) स्मारक अस्पताल एवं अनुसंधान केंद्र (बीएमएचआरसी) में गुरुवार को मध्यप्रदेश के राज्यपाल मंगुभाई पटेल ने सिकल सेल एनीमिया सक्षमता केंद्र में स्थापित आनुवंशिक विश्लेषण प्रयोगशाला एवं प्रदेश की पहली डीएनए सीक्वेंसर मशीन का लोकार्पण किया। साथ ही सिकल सेल एनीमिया के प्रबंधन में आनुवंशिक विश्लेषण और एकीकृत दृष्टिकोण विषय पर संगोष्ठी का […]
    सम्बंधित ख़बरें
    खरी-खरी
    रविवार का राशिफल
    मनोरंजन
    अभी-अभी
    Archives

    ©2025 Agnibaan , All Rights Reserved